{"_id":"5ddd8d458ebc3e54cf09ceb6","slug":"pakistan-opposes-permanent-and-temporary-membership-of-india-in-the-security-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी और अस्थायी सदस्यता का किया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी और अस्थायी सदस्यता का किया विरोध
Wed, 27 Nov 2019 02:10 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan
पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी और अस्थायी सदस्यता का विरोध किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को विश्व निकाय को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि हमारी दृष्टि में जी-4 समूह का कम से कम एक सदस्य सुरक्षा परिषद का स्थायी या अस्थायी सदस्य होने की योग्यता नहीं रखता है।
विज्ञापन
जी-4 समूह में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान हैं जो सुरक्षा परिषद में एक दूसरे की स्थायी सदस्यता का समर्थन करते हैं। अकरम ने भारत का नाम लिए बिना कश्मीर मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि उस देश ने सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुले आम उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांच अगस्त को भारत ने तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य पर लागू अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त कर दिए थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।