{"_id":"610ee1198ebc3e7af241cdee","slug":"pakistan-nsa-says-no-talks-with-us-for-military-base-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक एनएसए ने कहा: देश में सैन्य अड्डे के लिए अमेरिका से नहीं हुई कोई बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक एनएसए ने कहा: देश में सैन्य अड्डे के लिए अमेरिका से नहीं हुई कोई बात
Sun, 08 Aug 2021 01:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:08 AM IST
सार
- पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ ने कहा कि किसी भी अमेरिकी अधिकारी या सांसद ने देश में सैन्य अड्डे के लिए नहीं कहा
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने उन खबरों को खारिज कर दिया कि अफगानिस्तान में विकास को प्रभावित करने के लिए बाइडन प्रशासन देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को स्थापित करने की मांग कर रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ ने कहा कि किसी भी अमेरिकी अधिकारी या सांसद ने देश में सैन्य अड्डे के लिए नहीं कहा है।
विज्ञापन
‘डॉन’समाचार पत्र की शनिवार की एक खबर के मुताबिक यूसुफ ने अमेरिका की अपनी दस दिवसीय यात्रा समाप्त होने के मौके पर यह बात कही। इस्लामाबाद रवाना होने से पहले अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। यूसुफ ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी पत्रकारों से कहा की हमारी बातचीत में बेस शब्द का एक बार भी जिक्र नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह चर्चा सिर्फ मीडिया में थी। इस यात्रा के दौरान दोनों ओर से बेस को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई क्योंकि हम पहले ही अपना रुख साफ कर चुके हैं। यह अध्याय खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने जून में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई के लिए पाकिस्तान में अमेरिकी ठिकानों को बनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। खान को डर था कि इससे उनके देश को आतंकवादियों द्वारा बदले की कार्रवाई में निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन