फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan No constitutional government left attacks on journalists and freedom of expressionutional government left, attacks on journalists and freedom of expression

पाकिस्तान: नहीं बची संवैधानिक सरकार, पत्रकारों व अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले 

Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अजय सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
सार

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के अध्यक्ष फजल-उर-रहमान ने पाकिस्तानी सरकार पर हमला बोलते हुए पत्रकारों पर हमले व अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Pakistan No constitutional government left attacks on journalists and freedom of expressionutional government left, attacks on journalists and freedom of expression
पाकिस्तानी लीडर फजल-उर-रहमान - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के अध्यक्ष फजल-उर-रहमान ने पाकिस्तानी सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में संवैधानिक सरकार नहीं बची है। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों पर हमले करवाने व अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का आरोप भी सरकार पर लगाया है।

विज्ञापन


राजनैतिक संस्थाओं की तरह हो रहा संवैधानिक संस्था का प्रयोग  
पाकिस्तान के द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, नेशनल असेंबली में पत्रकारों से बात करते हुए फजल-उर-रहमान ने कहाकि, देश में संवैधानिक रूप से सरकार नहीं चल रही है। पत्रकारों व अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में आ गया है। उन्होंने कहाकि, एनएबी व एफआइए जैसी सरकारी संस्थाओं को राजनैतिक संस्थानों की तरह प्रयोग किया जा रहा है और इनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के विपक्षी पार्टी के नेता शहबाज शरीफ को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी एनएबी ने उनके खिलाफ नई जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दबाव बनाकर बंद की जा रही विपक्ष की आवाज 
द डॉन ने पीएमएल-एन लीडर अता-उल्लाह-तरर के हवाले से लिखा है कि शहबाज शरीफ को क्लीन वॉटर केस में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, उनके खिलाफ आशियाना हाउसिंग घोटाले में मामला दर्ज हुआ था, इसके बाद रमजान शुगर मील की सीवर लाइन मामले में भी उनके जुड़े होने की पुष्टि हुई थी। अब इमरान नियाजी की ओर से नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो पर शहबाज शरीफ के खिलाफ नया मामला दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सरकार की ओर से संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करके विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा देश के कई बड़े नेताओं व पत्रकारों पर संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करके दबाव बनाया जा रहा है। इसका नतीजा यह हुआ है कि देश में लोकतांत्रिक सरकार नहीं रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय मीडिया वॉचडॉग ने जुलाई में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्रकारों की आजादी छीनने वाले शासकों में 37वें नंबर पर रखा था। इस खबर में यह भी बताया गया था कि प्रेस की आजादी को रोकने के लिए कैसे सेना व इंटेलीजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। आरएसएफ के अनुसार पाकिस्तानी मिलिट्री द्वारा आम नागरिकों के अधिकारों पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते पाकिस्तान में सशस्त्र बलों व आईएसआई का ही राज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed