फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan No confidence Motion against Imran khan Today decision in the Parliament

पाकिस्तान: पीएम के तीन विकल्पों वाले दावे को सेना ने बताया झूठ, संसद में फैसला आज, इमरान ने किया लोगों से सड़कों पर उतरने का आह्वान

Sun, 03 Apr 2022 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Apr 2022 05:51 AM IST
सार

इमरान खान ने युवाओं से विदेशी शक्तियों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दबाने के लिए सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, इमरान ने सेना पर उन्हें तीन विकल्प देने (इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव का सामना और जल्दी चुनाव) का भी दावा किया था। बाद में खुद सेना ने इस दावे को गलत बताया था।

विज्ञापन
Pakistan No confidence Motion against Imran khan Today decision in the Parliament
इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान रविवार को होना है। इमरान ने शनिवार को लोगों से रविवार को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले विपक्ष को ‘गद्दार’ करार देते हुए लोगों से रविवार को सड़कों पर उतरने को कहा।

विज्ञापन

 
‘ए सेशन विद ऐरे न्यूज’ कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से कहा कि किसी अन्य देश में ऐसा हुआ होता तो लोग सड़कों पर आ जाते। इसलिए देश के हित के लिए मैं आप सबसे अपने जमीर की खातिर सड़कों पर आने के लिए कह रहा हूं। उन्होंने युवाओं से विदेशी शक्तियों के खिलाफ उतरने के लिए भी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दबाने के लिए सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, इमरान ने सेना पर उन्हें तीन विकल्प देने (इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव का सामना और जल्दी चुनाव) का भी दावा किया था। बाद में खुद सेना ने इस दावे को गलत बताया था।
विज्ञापन


धमकी मिली तो दबाए क्यों रखा: शहबाज
विपक्षी दलों के नेताओं और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने इमरान पर अंतरराष्ट्रीय साजिश का नाटक रचने का आरोप लगाते हुए पूछा कि पीएम को सचमुच अमेरिका से धमकी भरा पत्र मिला था तो इसे 27 मार्च तक दबाए क्यों बैठे रहे। इस मुद्दे को तत्काल राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के समक्ष क्यों नहीं उठाया गया। असल में इमरान इस नाटक के जरिये अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से बचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद के करीब बढ़ाई गई सुरक्षा
इस्लामाबाद स्थित संसद की घेराबंदी करते हुए चारों तरफ रेड जोन बना दिया गया है। इसके बाद केवल सांसदों को ही संसद में आने की इजाजत होगी। संसद की तरफ आने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग है। 

विदेशी साजिश की जांच के लिए आयोग
इमरान सरकार में सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कानून मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद इमरान सरकार के खिलाफ कथित विदेशी साजिश की जांच के लिए आयोग गठित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले फवाद चौधरी ने शुक्रवार को इमरान की हत्या की साजिश का आरोप लगाया था। 

कश्मीर समेत सभी मुद्दों का भारत से बातचीत कर निकले हल : बाजवा 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को फिर ढोंग करते हुए कहा कि कश्मीर समेत सभी मुद्दों का भारत के साथ बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए।

इस्लामाबाद में दो दिवसीय सुरक्षा संवाद में बाजवा ने कहा, भारत तैयार होता है तो पाकिस्तान कश्मीर समेत सभी विवादों का हल निकालने के लिए बातचीत की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है। साथ ही भारत पर आरोप मढ़ा कि वह वार्ता में बाधा डाल रहा है। भारत स्पष्ट कह चुका है कि सीमा पार से आतंकवादियों को भेजना बंद करने तक  पाकिस्तान से वार्ता संभव नहीं है। भारत ने दो टूक कहा है कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। पाकिस्तान दुनियाभर में कश्मीर पर झूठा दावा जताता रहा है। एजेंसी

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष ने फिर किया ढोंग
बाजवा ने कहा कि अमेरिका से पाकिस्तान के लंबे और शानदार रणनीतिक संबंध हैं, लेकिन देश गुटबाजी में विश्वास नहीं करता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अपने भागीदारों के साथ द्विपक्षीय संबंध अन्य देशों के साथ संबंधों पर निर्भर नहीं करते। बाजवा की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के अमेरिका पर धमकी और विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के षड्यंत्र के आरोप लगाने के बाद आई है। 


उन्होंने इमरान के रुख के विपरीत रूस के यूक्रेन पर आक्रमण को भी गलत करार दिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हितों के लिए संपर्क और दोस्ती पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वैसे पाकिस्तान के 73 साल के अस्तित्व में आधे से ज्यादा समय तक देश में सेना का शासन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed