फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan news updates Islamabad Lahore Punjab Sindh balochistan Khyber Pakhtunkhwa news in hindi

Pakistan: 700 से अधिक PTI समर्थक गिरफ्तार; अदालत ने भगत सिंह से जुड़ी न्यायिक रिकॉर्ड मांग को किया खारिज

Thu, 03 Oct 2024 08:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Oct 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Pakistan news updates Islamabad Lahore Punjab Sindh balochistan Khyber Pakhtunkhwa news in hindi
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की एक अदालत  के रजिस्ट्रार कार्यालय ने बृहस्पतिवार को भगत सिंह और उनके सहयोगियों राजगुरु व सुखदेव से जुड़े न्यायिक रिकॉर्ड की मांग करने वाले एक गैर-लाभकारी फाउंडेशन के अनुरोध को खारिज कर दिया। 'भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान' के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरैशी ने लाहौर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय में एक आवेदन दायर किया था। जिसमें उन्होंने लाहौर हाईकोर्ट के तीन सदस्यीय विशेष न्यायाधिकरण से 7 अक्तूबर, 1930 के न्यायिक रिकॉर्ड की मांग की थी। रजिस्ट्रार कार्यालय ने कहा कि जब तक लाहौर हाईकोर्ट खुद आदेश नहीं देता, तब तक वे फाउंडेशन को रिकॉर्ड प्रदान नहीं कर सकते। 

विज्ञापन

लाहौर: इमरान खान की पार्टी के 700 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बताया कि पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को उनके 700 से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी इस्लामाबाद में शुक्रवार को होने वाले पार्टी के शक्ति प्रदर्शन से पहले हुई। इस प्रदर्शन के दौरान न्यायपालिका की आजादी, इमरान खान की रिहाई और बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाया जाएगा। 

पंजाब पुलिस ने बताया कि उन्होंने बहावलपुर, फैसलाबाद, मियांवाली और झंग जैसे विभिन्न जिलों से पीटीआई के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई है, जब पीटीआई ने शुक्रवार को बड़े प्रदर्शन का एलान किया हुआ है। पंजाब सरकार ने भी पिछले महीने लाहौर में पीटीआई के जलसे को रोकने के लिए इसी तरह के कदम उठाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला- पार्टी निर्देशों के खिलाफ मतों की भी गिनती होगी
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में कहा कि संसद में सांसदों द्वारा पार्टी निर्देशों के खिलाफ डाले गए मतों को भी गिना जाएगा। यह फैसला सरकार के लिए एक बड़ी राहत जैसी है, जो न्यायपालिका से जुड़े कानून में संशोधन के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। पहले के फैसले में कोर्ट ने कहा था कि जिन सांसदों ने अपनी पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं किया, उनके मतों को रद्द किया जाएगा और गिनती नहीं की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने इसको लेकर एक पुनर्विचार याचिका दायर की थी।  

विज्ञापन

कश्मीर पर यूएनएससी के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं: अनवर इब्राहिम
तीन दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि उनका देश कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्ताव का समर्थन करता है। पत्रकारों से बात करते हुए कश्मीर पर उन्होंने कहा, हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम यूएनएससी के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। लेकिन मानवाधिकारों के मुद्दे पर हमारी चिंताएं भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed