फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Updates General Elections 2024 Final Polling Scheme over 90k polling stations know more

Pakistan: आम चुनाव के लिए ECP ने बताया पूरा कार्यक्रम, कुल 90675 पोलिंग स्टेशन; 128 मिलियन वोटर चुनेंगे सांसद

Sat, 27 Jan 2024 03:49 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 27 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

पाकिस्तान में आम चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देश के चुनाव आयोग (ECP) ने बताया है कि चुनाव आयोग ने देशभर में 90675 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। देश में लगभग 128 मिलियन वोटर हैं। आठ फरवरी को होने वाले मतदान में सभी वोटर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

विज्ञापन
Pakistan News Updates General Elections 2024 Final Polling Scheme over 90k polling stations know more
पाकिस्तान में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आम चुनाव की तैयारियों में लगा है। देश के चुनाव आयोग ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने कहा कि देश के लगभग 128 मिलियन मतदाताओं के लिए 90675 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने जो कार्यक्रम जारी किया है इसमें सभी चार प्रांतों और संघीय राजधानी में मतदान केंद्रों की जानकारी दी गई है। रूपरेखा के मुताबिक मतदान केंद्रों को सामान्य पोलिंग बूथ, संवेदनशील या अत्यधिक संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पोलिंग बूथ को उस इलाके की सुरक्षा स्थिति और चुनावी हिंसा के इतिहास के आधार पर बांटा गया है।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों की स्थापना में कानून का पालन नहीं
इस रिपोर्ट में कहा गया है, कुल 128 मिलियन मतदाताओं के लिए मतदान योजना के तहत पूरे पाकिस्तान में कुल 90,675 पोलिंग स्टेशन होंगे। इन स्टेशनों पर 2,76,402 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।रिपोर्ट के मुताबिक अगर आयोग कानून का पालन करने में सफल होता, तो देशभर में कुल 1,07,000 और मतदान केंद्रों की स्थापनी होती। प्रत्येक में चार मतदान केंद्र होते। हालांकि, अब आठ फरवरी को मतदान 4.28 लाख मतदान केंद्रों की बजाय 2.76 लाख केंद्रों पर ही होंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान आम चुनाव: किस प्रांत में कितने मतदान केंद्र
आम चुनाव को लेकर आई रिपोर्ट के मुताबिक कानूनी रूप से 1.50 लाख और मतदान केंद्र होने चाहिए थे। मतदान केंद्रों की कम संख्या के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में सभी लोगों के लिए मतदान करना लगभग असंभव हो गया है। आयोग ने अधिक संख्या में मतदान के लिए वोटिंग की समयसीमा बढ़ाई है, लेकिन इसे नाकाफी माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आम चुनाव के लिए पंजाब प्रांत में 50,944 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सिंध प्रांत में 19,006, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 15,697 और बलूचिस्तान में 5,028 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिन पहले चुनाव कार्यक्रम जारी करने का नियम, ECP दो बार नाकाम
शनिवार को आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मतदान से कम से कम 30 दिन पहले चुनाव के कार्यक्रम का एलान करना होता है। हालांकि, आयोग इस कानूनी समय सीमा का पालन करने में नाकाम रहा। दो बार की विफलता के बाद शनिवार को आखिरकार आयोग ने मतदान का पूरा कार्यक्रम जारी किया। बता दें कि पाकिस्तान में चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 59 (6) के तहत देश के हर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने का नियम है। आयोग को कम से कम 30 दिन पहले ईसीपी की वेबसाइट पर आधिकारिक राजपत्र के साथ चुनाव कार्यक्रम जारी करना होता है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 11 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Pakistan News Updates General Elections 2024 Final Polling Scheme over 90k polling stations know more
पाकिस्तान में 11 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : iStock
पाकिस्तान में 11 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से आईएसआईएस, अल-कायदा और टीटीपी के 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक 'बड़ी आतंकी साजिश' को नाकाम कर दिया है।

आतंकवादियों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का प्रमुख कमांडर मुहम्मद इजाज भी शामिल है। इसने अफगानिस्तान में आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया था। उसे लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर पंजाब के बहावलपुर जिले से पकड़ा गया था। शनिवार को हुई कार्रवाई के संबंध में पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (CTD) ने कहा, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के साथ-साथ पूरे प्रांत में अशांति पैदा करने की योजना बनाई गई थी।  सीटीडी के अनुसार, उसने आतंकवाद की किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इस सप्ताह के दौरान प्रांत के विभिन्न जिलों में 135 खुफिया अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed