फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Updates 8 Feb Polling Imran Khan US Pressure Party PTI Election postpone

Pakistan: इमरान का दावा- अमेरिकी दबाव बेमानी, 8 फरवरी को बड़ी संख्या में वोट करे जनता; PTI संगठन के चुनाव टले

Fri, 02 Feb 2024 08:20 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 02 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी दबाव को बेमानी साबित कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों और पाकिस्तान की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। इसी बीच एक अहम सियासी घटनाक्रम में इमरान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संगठन का चुनाव टल गया है।

विज्ञापन
Pakistan News Updates 8 Feb Polling Imran Khan US Pressure Party PTI Election postpone
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जेल में बंद हैं। उन्होंने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले पीटीआई समर्थकों और पाकिस्तान की आवाम से कहा है कि उन्हें बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लेकर चुनाव को सफल बनाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि वे अमेरिकी दबाव को बेअसर साबित करने में सफल रहे। इमरान के मुताबिक पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में जनता की भागीदारी 'वोट के हथियार' के रूप में सामने आएगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जगह कोई दूसरा प्रधानमंत्री होता तो पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप को रोकने में सफल नहीं हो पाता।
विज्ञापन


विज्ञापन


इमरान का दावा है कि अगर उन्होंने अमेरिकी ताकत को चुनौती नहीं दी होती तो पाकिस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री अपने देश में इस तरह के खुलेआम विदेशी हस्तक्षेप का सामना करने की हिम्मत नहीं कर पाता। एक अन्य अहम सियासी घटनाक्रम में इमरान खान की पार्टी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संगठनात्मक चुनाव टालने का फैसला लिया है। पीटीआई ने 'दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा स्थिति' को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान के सामने बड़ी चुनौती
इमरान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर लिखा कि उन्हें मनगढ़ंत मामलों में दंडित किया गया। उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि उनके खिलाफ साजिश करने वाले लोगों को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करें। गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त, 2022 से ही जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न- क्रिकेट का बल्ला छिन चुका है। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) खुद उनके और उनकी पार्टी के कई नेताओं के नामांकन पत्र खारिज कर दिए हैं।
Trending Videos

पीटीआई को टालने पड़े संगठन के चुनाव

Pakistan News Updates 8 Feb Polling Imran Khan US Pressure Party PTI Election postpone
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल) - फोटो : social media
शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी का आरोप है कि देश के आम चुनाव में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। राजनीतिक दलों के बीच असुरक्षा का माहौल है। पार्टी ने कहा कि चिंताजनक माहौल के कारण पीटीआई ने  5 फरवरी को नए इंट्रा-पार्टी चुनाव को टालने का फैसला लिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान के जेल में बंद होने के बाद पार्टी की कमान संभाल रहे पार्टी अध्यक्ष गौहर खान ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के निर्देश पर संगठनात्मक चुनावों को स्थगित करने की घोषणा की। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी पाकिस्तान में आठ फरवरी के आम चुनाव के बाद पीटीआई के संगठनात्मक चुनाव कराएगी।

प्रशासन की तरफ से बनाई गई 'दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा स्थिति' और पार्टी के सदस्यों की तरफ से उठाई गई चिंताओं पर पीटीआई ने कहा, सादे कपड़ों में पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने कथित तौर पर गुरुवार को पीटीआई के केंद्रीय सचिवालय पर छापा मारा। अधिकारियों ने कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया और सदस्यों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed