{"_id":"63c0d1faf7b749243064ca48","slug":"pakistan-news-top-us-general-pak-chief-of-army-staff-discuss-current-security-environment-over-phone-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: अमेरिका के शीर्ष जनरल ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को किया फोन, मुल्क की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: अमेरिका के शीर्ष जनरल ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को किया फोन, मुल्क की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की
Fri, 13 Jan 2023 09:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, वॉशिंगटन/इस्लामाबाद
पीटीआई, वॉशिंगटन/इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:07 AM IST
सार
ज्वाइंट स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल दवे बटलर ने बताया कि दोनों के बीच मौजूदा सुरक्षा हालात समेत आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। जनरल मिले ने गर्मियों में आयी विनाशकारी बाढ़ का सामना करने वाले पाकिस्तान के लोगों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।
विज्ञापन
जनरल मार्क मिले और सैय्यद आसिम मुनीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबुल में आतंकवादी हमले के एक दिन बाद अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने गुरुवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैय्यद आसिम मुनीर से फोन पर बात की। इस दौरान पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई। जनरल मिले ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर जनरल मुनीर को बधाई दी।
विज्ञापन
ज्वाइंट स्टाफ के प्रवक्ता कर्नल दवे बटलर ने बताया कि दोनों के बीच मौजूदा सुरक्षा हालात समेत आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। जनरल मिले ने गर्मियों में आयी विनाशकारी बाढ़ का सामना करने वाले पाकिस्तान के लोगों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस सदस्य शीला जैक्सन ली ने मुश्किल हालात से गुजर रहे लोगों के समर्थन करते रहने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया। पाकिस्तान की जनता इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही है। बाढ़ और महंगाई जैसी समस्याओं का पाकिस्तान के लोग सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जून 2022 में आई बाढ़ का दंश 33,000,000 पाकिस्तानी नागरिकों ने झेला। इसमें 1,700 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी। मरने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। इस दौरान 12,900 लोग घायल हुए और 7,900,000 लोग विस्थापित हुए।