फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan Bushra Bibi Close Friend Farah Khan Flies To Dubai PTI Leaders Left Country News in Hindi

पाकिस्तान: संसद भंग होते ही इमरान खान की पत्नी की सहेली फरहा खान भागीं विदेश, जानें क्यों है इसकी चर्चा

Mon, 04 Apr 2022 08:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Apr 2022 08:40 AM IST
सार

बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी। बताया जाता है कि बुशरा बीबी पाकिस्तान की प्रथम महिला के साथ-साथ इमरान खान की आध्यात्मिक गाइड भी हैं। इमरान राजनीति से लेकर विदेशी मामले तक में उनसे सलाह लिए बिना कोई कदम नहीं उठाते हैं। उन्हीं की सलाह पर इमरान खान फैसले लेते हैं।
 

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan Bushra Bibi Close Friend Farah Khan Flies To Dubai PTI Leaders Left Country News in Hindi
बुशरा बीबी और उनकी सहेली

विस्तार

पाकिस्तान में संसद भंग होते ही इमरान खान एवं उनकी पत्नी के सहयोगी विदेश भागना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की करीबी परिचित फराह खान दुबई भाग गई हैं। दरअसल, फराह पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फराह के अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य नेताओं ने भी विदेश जाना शुरू कर दिया है। इमरान की पार्टी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, फराह  रविवार दोपहर दुबई के लिए रवाना हुई थीं। उन्होंने इसके पीछे अपने पति का हवाला दिया। फरहा ने कहा कि उनके पति दुबई में रहते हैं।

विज्ञापन


बिलावल और मरियम नवाज ने फरहा पर लगाए हैं गंभीर आरोप
बता दें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के साथ-साथ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने हाल ही में कई बार फराह खान का उल्लेख किया और उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, फराह ने कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला था और न ही वह पीटीआई की सदस्य थीं। हालांकि, आरोपों का जवाब देते हुए, निवर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी शहबाज गिल ने कहा था कि मरियम ने बुशरा की दोस्त को निशाना बनाना शुरू कर दिया था, क्योंकि उन्हें उनकी आलोचना करने का आधार नहीं मिला था। 
विज्ञापन


विपक्ष ने बुशरा बीबी पर भी काला जादू करने का आरोप लगाया
पाक मीडिया रिपोर्ट में कुछ लोगों के हवाले से कहा गया है कि बुशरा के पास दो जिन्न हैं। उनके जरिए वह काला जादू कर अपनी इच्छापूर्ति कराती है। इन जिन्नों को वह पका हुआ मांस खिलाती है। बुशरा का इमरान और उनकी पार्टी पीटीआई पर खासा प्रभाव है। यह भी कहा जाता है कि पीटीआई में उसने अपना एक अलग गुट बना लिया है। वह अक्सर बुर्के में रहती है। उसे 'गॉडमदर' का दर्जा दिया है। वहीं विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ की मानें तो इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी संकट टालने के लिए काला जादू कर रही हैं। जिंदा मुर्गे जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री पद से हटाए गए इमरान खान 
पाकिस्तान के कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार इमरान खान को देश के प्रधानमंत्री पद से आधिकारिक रूप से हटा दिया गया है। हालांकि, कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति होने तक इमरान खान की यह पद संभालेंगे। इससे पहले पाकिस्तान सरकार में पूर्व मंत्री शेख रशीद ने दावा किया था कि इमरान अभी 15 दिन प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

संसद भंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को रविवार को बिना मतदान खारिज कर दिया गया। इसके बाद संसद को भी भंग कर दिया गया। विपक्ष के हंगामे के बाद यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट आज इस मामले में सुनवाई करेगा। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कोर्ट ने पाकिस्तान के अटार्नी जनरल को नोटिस भेजकर तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed