फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan new finance minister muhammad aurangzeb meet with nawaz sharif challenges imf deal economy

Pakistan: जानिए कौन हैं मुहम्मद औरंगजेब, जिन्हें मिल सकती है पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने की चुनौती

Wed, 06 Mar 2024 01:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Mar 2024 01:02 PM IST
सार

मुहम्मद औरंगजेब जेपी मोर्गन ग्लोबल कॉरपोरेट बैंक के एशिया बिजनेस के सीईओ भी रह चुके हैं। वह अकेले पाकिस्तानी हैं, जिन्हें ग्लोबल सीईओ काउंसिल की एक्सक्लूसिव मेंबरशिप के लिए आमंत्रित किया गया था। 

विज्ञापन
pakistan new finance minister muhammad aurangzeb meet with nawaz sharif challenges imf deal economy
मुहम्मद औरंगजेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद पीएमएल-एन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। शहबाज शरीफ के पीएम पद की शपथ लेने के बाद कैबिनेट में किन नेताओं को शामिल किया जाए, इस पर मंथन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के शीर्ष बैंकर मुहम्मद औरंगजेब देश के नए वित्त मंत्री बन सकते हैं। पाकिस्तान की खराब आर्थिक हालत के चलते वित्त मंत्री के पद पर सभी की निगाहें हैं। मुहम्मद औरंगजेब ने पीएमएल-एन पार्टी के मुखिया नवाज शरीफ से भी मुलाकात की है, जिसके बाद उनका नाम वित्त मंत्री पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


कौन हैं मुहम्मद औरंगजेब
मुहम्मद औरंगजेब कराची स्थित हबीब बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ हैं। मुहम्मद औरंगजेब को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में काम करने का अनुभव है। पीएम शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हाल ही में पाकिस्तान में आर्थित स्थिति को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में भी मुहम्मद औरंगजेब ने शिरकत की थी। औरंगजेब के पास भी दोहरी नागरिकता है। 
विज्ञापन


मुहम्मद औरंगजेब जेपी मोर्गन ग्लोबल कॉरपोरेट बैंक के एशिया बिजनेस के सीईओ भी रह चुके हैं। वह अकेले पाकिस्तानी हैं, जिन्हें ग्लोबल सीईओ काउंसिल की एक्सक्लूसिव मेंबरशिप के लिए आमंत्रित किया गया था। मुहम्मद औरंगजेब पाकिस्तान बैंक एसोसिएशन के चेयरमैन और पाकिस्तान बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। पीएमएल-एन की पिछली दो सरकारों में इशाक डार ने वित्त मंत्री का पद संभाला था। इशाक डार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। इस बार इशाक डार को वित्त मंत्री का पद नहीं मिलेगा, लेकिन उन्हें कैबिनेट में कोई अन्य अहम पद दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वित्त मंत्री के सामने ये हैं चुनौती
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट से जूझ रही है। ऐसे में नए वित्त मंत्री के सामने देश को आर्थिक संकट से निकालने की बड़ी चुनौती है। सबसे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री के सामने आईएमएफ के साथ तीन साल की एक्सटेंडेड  फंड फैसिलिटी की डील करने की चुनौती है। पीएम शहबाज शरीफ ने संबंधित अथॉरिटी को डील के लिए आईएमएफ से बातचीत शुरू करने का निर्देश दे दिया है। 


आईएमएफ के साथ पाकिस्तान की मौजूदा स्टैंड बाय एग्रीमेंट डील इस साल 12 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। इसके तहत पाकिस्तान को 1.1 अरब डॉलर की और आर्थिक मदद मिलनी है। पाकिस्तान की सरकार में जिन नामों को कैबिनेट में अहम पद मिल सकते हैं, उनमें अहसान इकबाल को आंतरिक मामलों का मंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को फिर से उसी पद पर, मुसादिक मलिक को पेट्रोलियम मंत्री और अत्ता तरार को सूचना मंत्री बनाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed