फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : nephew of Nawaz Sharif Hamza Shahbaz arrested in money laundering

पाकिस्तान : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जरदारी के बाद नवाज शरीफ का भतीजा गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 09:02 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 11 Jun 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan : nephew of Nawaz Sharif Hamza Shahbaz arrested in money laundering
हमजा शहबाज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने देश में एक और बड़ी कार्रवाई की है। एनएबी ने नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के उपाध्यक्ष और पंजाब एसेंबली में नेता प्रतिपक्ष हमजा शहबाज को लाहौर हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भतीजे हमजा पर मनी लांड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामलों के तहत यह कार्रवाई हुई है।  

विज्ञापन


हमजा के खिलाफ रमजान चीनी मिल, साफ पानी परियोजना और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच एनएबी कर रही है। हमजा शहबाज भ्रष्टाचार मामलों में जेल की सजा काट रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई और पार्टी के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के बेटे हैं। हमजा की बुधवार को कोर्ट में पेशी होगी। इस बीच पीएमएल-एन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लाहौर के माल रोड को जाम कर दिया और हमजा शहबाज की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। अदालत के बाहर भी पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।  

विज्ञापन

पीटीआई के इशारे पर हो रही गिरफ्तारियां

अपनी गिरफ्तारी से पहले एसेंबली के नेता प्रतिपक्ष हमजा शहबाज ने पत्रकारों से कहा कि उनके खिलाफ एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं किया जा सकता है। डॉन अखबार ने हमजा के हवाले से कहा, ‘मैं राजनीति छोड़ दूंगा, यदि यह साबित हो जाए कि मैं भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल रहा था।’ उन्होंने इमरान की पार्टी पीटीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि उसी के इशारे पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

11 दिन की रिमांड पर भेजे गए जरदारी

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फर्जी बैंक खाता मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को जवाबदेही अदालत ने उन्हें 11 दिन की रिमांड पर भेज दिया। जरदारी को जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अरशद मलिक के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया और कहा कि उन्हें 21 जून को फिर से अदालत के समक्ष पेश किया जाए। 

अदालत की कार्यवाही के दौरान एनएबी ने जरदारी की 14 दिन की रिमांड की मांग की थी लेकिन न्यायाधीश ने इसे 11 दिन रखा। वहीं अदालत के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जरदारी ने इमरान पर निशाना साधते हुए दोहराया कि वह देश पर थोपे गए प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आंतरिक मंत्री इजाज शाह के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed