{"_id":"5cd7c954bdec22071f56bb51","slug":"pakistan-national-held-for-killing-hyderabadi-youth-in-london-supermarket","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में पाकिस्तानी नागरिक ने की भारतीय की हत्या, सीसीटीवी से खुला राज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में पाकिस्तानी नागरिक ने की भारतीय की हत्या, सीसीटीवी से खुला राज
Sun, 12 May 2019 12:50 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 12 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद नदीमुद्दीन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
26 साल के पाकिस्तानी नागरिक को लंदन में एक भारतीय शख्स की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद के रहने वाले मृतक भारतीय का नाम नदीमुद्दीन हमीद मोहम्मद था जिसकी उम्र 24 साल थी। उसकी लंदन के सुपरमार्केट में आठ मई को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
थेम्स पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोप में आकिब परवेज को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि आकिब की दो हफ्ते पहले नौकरी चली गई थी और उसके मन में नदीम के खिलाफ नफरत थी। डिपार्टमेंटल स्टोर चेन पाउंडलैंड में नदीम प्रबंधक के तौर पर काम करता था और यहीं आकिब भी कार्यरत था।
विज्ञापन
आरोपी जो नदीम को रिपोर्ट किया करता था उसे उसके खराब प्रदर्शन के कारण निकाल दिया गया था। मृतक के पारिवारिक दोस्त और वकील फहीम कुरैशी ने कहा, 'किसी ने भी नहीं सोचा था कि आकिब के मन में इतनी नफरत है कि वह नदीम की हत्या कर देगा।' थेम्स पुलिस जिसने कि घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज देखा था वह पहले दिन से आकिब को आरोपी मान रहे थे।
विज्ञापन
आकिब रॉचफोर्ड गार्डंस का रहने वाला था और उसे नौ मई को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया था। आरोपी को रीडिंग मजिस्ट्रेट के सामने शनिवार को पेश किया गया। नदीम की छाती पर चाकू से दोपहर के 12.32 पर हमला किया गया था। पुलिस उसे एंबुलेंस में अस्पताल लेकर गई थी जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि 24 साल के मोहम्मद नदीमुद्दीन हैदराबाद का रहने वाला था। बर्कशायर के टेस्को सुपरमार्केट की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड ने उन्हें मृत पाया था। नदीमुद्दीन 2012 में लंदन आया था। जहां उसे सुपरमार्केट में नौकरी मिल गई। इसके बाद उसके माता-पिता भी यहीं आ गए थे।
पेशे से डॉक्टर मृतक की गर्भवती पत्नी अफशा करीब एक महीने पहले ही लंदन आई थी। नदीमुद्दीन को ब्रिटेन में स्थाई आवास मिल गया था और अगले कुछ महीनों में उसे ब्रिटिश नागरिकता मिलने वाली थी क्योंकि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन