फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: National Assembly Deputy Speaker Qasim Suri resigns before voting on no-confidence motion brought against him

पाकिस्तान: नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही दिया इस्तीफा

Sun, 17 Apr 2022 03:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Apr 2022 03:41 AM IST
सार

कासिम सूरी, पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सदस्य हैं और नेशनल असेंबली अध्यक्ष असद कैसर के इस्तीफे के बाद सदन के कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। सूरी ने अपने इस्तीफे को पार्टी और लोकतंत्र के के विचार के अनुरूप बताया।

विज्ञापन
Pakistan: National Assembly Deputy Speaker Qasim Suri resigns before voting on no-confidence motion brought against him
कासिम सूरी ने अपने पद से दिया इस्तीफा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी संसद के निचले सदन (नेशनल असेंबली) के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम पूर्ववर्ती इमरान सरकार का समर्थन करने की वजह से उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने से महज एक घंटे पहले उठाया।

विज्ञापन


सूरी, पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सदस्य हैं और नेशनल असेंबली अध्यक्ष असद कैसर के इस्तीफे के बाद सदन के कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। कैसर ने नौ अप्रैल को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं करा सकते।
विज्ञापन


सूरी ने अपने इस्तीफे को पार्टी और लोकतंत्र के के विचार के अनुरूप बताया। उन्होंने ट्वीट किया, "हम पाकिस्तान की संप्रभुता और अखंडता से कभी समझौता नहीं करेंगे। हम देश हित और स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे। हम पाकिस्तान को बचाने के लिए किसी हद तक जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीएम राजा परवेज अशरफ बने संसद के नए अध्यक्ष
पूर्व पीएम राजा परवेज अशरफ को नेशनल असेंबली का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता अशरफ (71) को शुक्रवार को निर्विरोध सदन का अध्यक्ष चुना गया था क्योंकि दोपहर 12 बजे की समयसीमा खत्म होने तक किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। शनिवार को ही अशरफ ने पद की शपथ भी ली। यह पद तीन अप्रैल को असद कैसर के इस्तीफे के बाद से खाली था। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करने में नाकाम रहने के बाद असद कैसर ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed