{"_id":"619766faf5cd4d0edd008277","slug":"pakistan-mla-sania-ashiq-alleged-objectionable-video-viral-on-social-media-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Fri, 19 Nov 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:44 PM IST
सार
पाकिस्तान में साइबर क्राइम का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत की महिला विधायक सानिया आशिक का अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। महिला विधायक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सानिया आशिक, विधायक, पंजाब प्रांत, पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की एक विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। महिला विधायक का नाम सानिया आशिक है। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के मुताबिक, सानिया आशिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की सदस्य हैं और पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। दावा किया गया कि ये वीडियो सानिया का ही है, जिसके बाद खुद सानिया ने इसकी पुलिस से शिकायत की थी। सानिया ने 26 अक्तूबर को संघीय जांच एजेंसी के पास टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए गए वीडियो को लेकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सानिया का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही हैं। विधायक ने इसकी शिकायत इमरान खान की सरकार से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की पहचान उजागर नहीं
विधायक की शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और एफआईए ने इसकी जांच शुरू की। करीब तीन हफ्ते चली जांच के बाद एफआईए ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अभी तक उजागर नहीं की।