फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan minister fawad chaudhary ask to cut diplomatic ties with india while adressing joint season

अनुच्छेद 370: पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी के बोल, पाकिस्तान को जंग से नहीं डरना चाहिए

Wed, 07 Aug 2019 07:32 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 07 Aug 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
pakistan minister fawad chaudhary ask to cut diplomatic ties with india while adressing joint season
फवाद चौधरी - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को पाकिस्तान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर देने चाहिए। यह बयान उस समय में आया जब हाल ही में भारत ने अनुच्छेद 370 हटा कर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापिस ले लिया है।
विज्ञापन


कश्मीर की स्थिति पर पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए फवाद चौधरी ने कहा कि जब दोनों देशों के बीच कोई राजनयिक संबंध है ही नहीं तो हमारे राजनयिक भारत में और उनके राजनयिक पाकिस्तान में क्या कर रहे हैं। जब कोई कूटनीति है ही नहीं तो हम राजनयिकों पर पैसा क्यों खर्च करें। हमें भारत के साथ राजनयिक संबंध को खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

फवाद चौधरी को इमरान खान का करीबी माना जाता है। हालांकि उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया के बारे में कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं।  

फवाद ने कहा कि पाकिस्तान को जंग से नहीं डरना चाहिए, क्योंकि सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जंग सम्मान के लिए लड़ी जाती है, जीतने या हारने के लिए नहीं। तो हमें जंग से नहीं डरना चाहिए। फवाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मामले में अपनी भूमिका निभानी चाहिए और अगर जंग होती है तो सब को उसकी क्रूरता झेलनी पड़ेगाी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed