फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Minister About 352 Afghan Taliban personnel its allied terrorist groups killed

Afghanistan-Pakistan: अफगान सीमा पर और तेज हुआ संघर्ष, पाकिस्तान का दावा- 352 तालिबानी ढेर; 130 चौकियां ध्वस्त

Sat, 28 Feb 2026 11:54 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 11:54 PM IST
सार

दिन-प्रतिदिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच इस्लामाबाद का एक बड़ा सैन्य दावा सामने आया है। पाकिस्तानी सूचना मंत्री के अनुसार अभी तक इस तनाव  352 तालिबान लड़ाके मारे गए, 535 घायल हुए। इसके साथ ही 130 चौकियां नष्ट किए गए और 26 पर कब्जे के साथ 41 ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए।

विज्ञापन
Pakistan Minister About 352 Afghan Taliban personnel its allied terrorist groups killed
पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग (File Photo) - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ता सैन्य टकराव न सिर्फ क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता बढ़ा रहा है, बल्कि कूटनीतिक रिश्तों पर भी गंभीर असर डाल सकता है। इसी बीच सीमा पर बढ़ती झड़पों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने हवाई और जमीनी कार्रवाई में 352 अफगान तालिबान लड़ाकों और उनके सहयोगी आतंकी तत्वों को मार गिराया है।

विज्ञापन


मामले में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि अब तक 352 तालिबान सदस्य मारे गए हैं और 535 घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 130 सैन्य चौकियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया और 26 सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा 171 टैंक और बख्तरबंद वाहन भी तबाह किए गए हैं। पाकिस्तान ने 41 ठिकानों पर सटीक हवाई हमले करने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan-Afghanistan War: अफगान हमले में लश्कर व ISKP का साझा ठिकाना तबाह, पाकिस्तान के सुरघर में ड्रोन हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का ऑपरेशन गजब उल हक समझिए
बता दें कि पाकिस्तान ने यह कार्रवाई ऑपरेशन ग़ज़ब-उल-हक के तहत शुरू की। उसका कहना है कि अफगान पक्ष ने 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 जगहों पर एक साथ हमला किया था, जिसके जवाब में यह बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि अफगान तालिबान को यह तय करना होगा कि वह पाकिस्तान का साथ देगा या आतंकी संगठनों का। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान के लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले है।

हालांकि पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगान तालिबान, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए), दाएश और अल-कायदा जैसे संगठनों को अपनी जमीन इस्तेमाल करने देता है। हालांकि अफगान पक्ष इन आरोपों को खारिज करता है और कहता है कि पाकिस्तान को अपने अंदरूनी हालात सुधारने चाहिए।

ये भी पढ़ें:- ईरान के स्कूल पर इस्राइल का हवाई हमला: 50 से अधिक छात्राओं सहित 85 की मौत; निशाने पर थी IRGC की यूनिट

पाकिस्तान को मिला अमेरिका का समर्थन
अमेरिका ने भी पाकिस्तान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। अमेरिका की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हूकर ने कहा कि वे हालात पर नजर रखे हुए हैं और पाकिस्तान के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हैं। तनाव के बीच अफगान तालिबान ने बातचीत की इच्छा जताई है। अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि अफगानिस्तान हमेशा आपसी समझ और सम्मान के आधार पर मुद्दों को सुलझाना चाहता है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी कहा कि वे इस मामले को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed