फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Man rapes woman on pretext of solving her domestic issues

Pakistan: घरेलू कलह दूर करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म; आपबीती सुनाने पर परिवार वालों ने किया प्रताड़ित

Tue, 27 Jun 2023 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 02:59 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला एक मोबाइल स्टोर मालिक की पत्नी है। वह घर पर आए दिन कलेश को लेकर परेशान थीं। 

विज्ञापन
Pakistan: Man rapes woman on pretext of solving her domestic issues
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजकल दुनियाभर से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिसे पढ़कर रिश्तों पर से विश्वास उठ जाए। दरअसल, एक महिला ने शिकायत दी है कि एक बाबा ने घरेलू कलेश दूर करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, हद तो तब पार हो गई, जब महिला ने अपने साथ हुई घटना को पति को बताया। पीड़िता का कहना कि जब उसने घरवालों को पूरी बात बताई तो उसके ससुराल वालों ने उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  बता दें, घटना पाकिस्तान की है।

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला एक मोबाइल स्टोर मालिक की पत्नी है। वह घर पर आए दिन कलेश को लेकर परेशान थीं। 

विज्ञापन

इस दौरान वह एक परिचित से मिली, जिसने उसे एक बाबा के बारे में बताया। परिचित का कहना था कि एक बाबा है, जो तावीज देकर लोगों की समस्याएं ठीक करता है। महिला को लगा कि रोज की कलेश दूर करने के लिए बाबा से मिला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब वह बाबा से पहली बार मिली तो उसने एक तावीज दिया। साथ ही आरोपी ने कहा कि वह अगली मुलाकात 23 जून को उसके घर पर करेगा। 

पुलिस ने कहा कि बाबा अगले दिन ही महिला के घर उस समय पहुंच गया, जब वह अकेली थी। पहले महिला के पास जाकर बैठा और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में, पीड़िता को किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने हवाईअड्डा पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि जब दुष्कर्म के बारे में पति को बताया तो उसके साथ ससुरालवालों ने बुरा व्यवहार किया। पति, सास और ननद ने उसे प्रताड़ित किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed