फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan make 80 immigration counters for pilgrims Kartarpur corridor

पाकिस्तान नौ नवंबर को खोलेगा करतारपुर कॉरिडोर, जत्थे की निकासी के लिए बनाए 80 काउंटर

Tue, 29 Oct 2019 12:09 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Oct 2019 12:09 AM IST
सार

  • श्रद्धालुओं की तीव्र निकासी के लिए पाक में 80 आप्रवासन काउंटर बनाए गए
  • श्रद्धालुओं को वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं
  • श्रद्धालु पाकिस्तान के अन्य धर्मस्थलों पर जाना चाहें तो उन्हें वीजा लेना पड़ेगा

विज्ञापन
Pakistan make 80 immigration counters for pilgrims Kartarpur corridor
sri kartarpur sahib gurdwara - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में अरदास के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की तीव्र निकासी के लिए वहां पर 80 आप्रवासन काउंटर बनाए गए हैं। इस पवित्र गुरुद्वारा में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिस देखते हुए पाक प्रशासन ने ये इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते करतारपुर गलियारे को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। समझौते के मुताबिक 5000 भारतीय श्रद्धालुओं को रोजाना गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने की अनुमति मिलेगी, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष गुजारे थे। करतारपुर कॉरिडोर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नौ नवंबर को विधिवत खोलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए हैं। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) दस दिन पहले भारतीय सीमा सुरक्षा बल को भारतीय तीर्थयात्रियों की निकासी की सूची भेजेगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के वहां पहुंचने पर अधिकारियों के पास उनके पासपोर्ट की स्कैन कॉपी मिल जाएंगी। भारतीय और पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में प्रवेश से पहले बायोमीट्रिक स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। जिनका पासपोर्ट काली सूची में डाला गया होगा उन्हें जाने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए तैनात होंगे वरिष्ठ अधिकारी

करतारपुर गलियारे में इस यात्रा के संचालन को सुगम बनाने के लिए आंतरिक मंत्रालय ने वहां दो सहायक निदेशक और उपनिदेशक के अलावा 169 निरीक्षकों उपनिरीक्षकों और महिला कांस्टेबलों को तैनात किया है। जीरो प्वाइंट पर पाकिस्तान के रेंजर हर तीर्थयात्रियों से 20 डॉलर वसूलेंगे।

550वें प्रकाश पर्व पर मनमोहन सिंह के साथ दल जाएगा करतारपुर साहिब

श्रीगुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कुछ अन्य नेताओं के भी करतारपुर साहिब जाने की संभावना है। कांग्रेस जत्थे में मनमोहन सिंह के साथ एक दल भेज सकती है। पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जाना था, लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी, आरपीएन सिंह, रणदीप सुरजेवाला, जतिन प्रसाद और दीपेंद्र हुड्डा को भेजे जाने की संभावना है।

पाकिस्तान गैरभारतीय सिखों को भी करतारपुर के लिए देगा वीजा

पाकिस्तान सरकार ने गुरुनानक देव के 550वें जन्मोत्सव पर अपने मुल्क में करतारपुर गलियारे सहित अन्य गुरुद्वारे में दर्शन के लिए गैरभारतीय सिखों को भी वीजा देने का फैसला किया।

करतारपुर पर भारत-पाक समझौते के मुताबिक भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को एक दिन के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस दौरान वह केवल बाबा गुरुनानक गुरुद्वारे में ही जा सकते हैं। वहीं अन्य देशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वीजा जरूरी होगा और वह किसी भी गुरुद्वारे में जा सकते हैं।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार यूरोप, कनाडा और अमेरिका से आने वाले गैरभारतीय सिखों को टूरिस्ट वीजा देगी। उन्होंने बताया कि यदि भारतीय श्रद्धालु पाकिस्तान के अन्य धर्मस्थलों पर जाना चाहें तो उन्हें वीजा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed