फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Major blow to Imran Khan as ECP rejects his nomination papers from two seats, PTI condemns

Pakistan: इमरान खान को बड़ा झटका, खारिज हुआ नामांकन पत्र; PTI ने की चुनाव आयोग की निंदा

Sat, 30 Dec 2023 10:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Dec 2023 10:35 PM IST
सार

Pakistan General Election: लाहौर के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कहा कि ईसीपी के निर्वाचन अधिकारियों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान का नेशनल असेंबली की दो सीटों लाहौर (एनए 122) और मियांवाली (एनए-89) के लिए नामांकन पत्र खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Pakistan: Major blow to Imran Khan as ECP rejects his nomination papers from two seats, PTI condemns
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले पीटीआई को चुनाव आयोग (ईसीपी) ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष चुनाव निकाय ने शनिवार को पार्टी के संस्थापक इमरान खान और उनके कई दिग्गज सहयोगियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

लाहौर के निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने कहा, 'ईसीपी के निर्वाचन अधिकारियों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान का नेशनल असेंबली की दो सीटों लाहौर (एनए 122) और मियांवाली (एनए-89) के लिए नामांकन पत्र खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाखाना मामले में इमरान खान को दोषी ठहराए जाने के मुख्य कारण के अलावा उनके नामांकन पत्र के खिलाफ आपत्तियां उठाई गई थीं। इमरान के प्रस्तावक और अनुमोदक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से नहीं थे। हालांकि, इमरान खान की सजा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

लेकिन उनकी अयोग्यता अभी भी बरकरार है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के मियां नसीर द्वारा उठाई गई आपत्तियों में तोशाखाना मामले में इमरान को पांच साल के लिए अयोग्य ठहराए जाने का जिक्र किया गया था, जिसमें चुनाव निकाय ने उन्हें भ्रष्ट गतिविधियों का दोषी पाया था।

इमरान खान और उनकी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी नौ मई के दंगों के बाद से कई मामलों में गिरफ्तारियों का सामना कर रहे हैं और दोनों रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पाकिस्तान की एक अदालत ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमले से जुड़े एक नए मामले में कुरैशी को 28 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

ईसीपी ने मुल्तान की दो सीटों (एनए-150 और पीपी-218) और थारपारकर की सीट (एनए-214) से कुरैशी का नामांकन पत्र भी खारिज कर दिया। पूर्व संघीय मंत्री और पीटीआई नेता हम्माद अजहर का नामांकन पत्र भी सामान्य सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के अंतिम दिन उनकी सीट (पीपी-172) से खारिज कर दिया गया। अन्य नेताओं में मुराद सईद, साहिबजादा सिगबुल्लाह, डॉ अमजद खान, फजल हकीम खान, मियां शराफत और सलीम उर रहमान शामिल हैं।

पीटीआई ने की ईसीपी के फैसले की निंदा
वहीं, पीटीआई  ने चुनाव आयोग द्वारा इमरान खान और पार्टी के कई अन्य दिग्गजों का नामांकन पत्र खारिज किए जाने की निंदा की। पीटीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, 'प्रस्तावकों और अनुमोदकों का अपहरण करना दुनिया के इस हिस्से में सामान्य बात है। अराजकता की मौजूदा स्थिति निरर्थक है।' उन्होंने कहा, रिटर्निंग अधिकारी उनके करीबी हैं और यही कारण है कि पीटीआई ने न्यायपालिका से रिटर्निंग अधिकारी का अनुरोध किया है, नौकरशाही से नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed