{"_id":"693b9156ee54567ccb028907","slug":"japan-tsunami-advisory-richter-scale-magnitude-earthquake-in-northeast-japan-hindi-news-updates-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Earthquake: जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में लगे झटके; वापस ली गई सुनामी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan Earthquake: जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, देश के पूर्वोत्तर में लगे झटके; वापस ली गई सुनामी की चेतावनी
Fri, 12 Dec 2025 02:52 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: लव गौर
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:52 PM IST
सार
Japan Earthquake-Tsunami: जापान में आज सुबह (शुक्रवार, 12 दिसंबर) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी भी जारी की थी। जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
earthquake भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान में आज सुबह एक बार फिर धरती हिलने से दहशत फैल गई। जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह 8:14 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। इसी के साथ सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। हालांकि फिर बाद में उसे वापस लिया गया। ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप के बाद सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया गया।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को देश के उत्तर-पूर्व में रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई। किसी गंभीर नुकसान या चोट की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जापान मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:44 बजे, मुख्य जापानी आइलैंड होन्शू के उत्तर में, आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट पर 20 किलोमीटर की गहराई पर आया। शुरुआत में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि एडवाइजरी करीब दो घंटे बाद हटा ली गई।
बताया जा रहा है कि समुद्र में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप इतना जोरदार था कि तटीय इलाकों से लेकर दूर बसे शहरों तक धरती हिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी गहराई 10.7 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप तट के करीब आया, ऐसे में तीव्र भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और घरों से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Earthquake: जापान में 7.5 तीव्रता के भूकंप में 33 लोग घायल, दो फुट ऊंची सुनामी की लहर आई
भूकंप के साथ जारी की थी सुनामी की चेतावनी
बता दें कि शुक्रवार को आए भूकंप के बाद जापान की मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी। रिपोर्ट्स में 1 मीटर तक ऊंची लहरें आने का अलर्ट जारी किया गया था। जिसके बाद कई तटीय इलाकों में दोपहर तक लगातार अलर्ट दिया गया। हालांकि एडवाइजरी करीब दो घंटे बाद हटा ली गई।
ये भी पढ़ें: भूकंप के समय जापान में ही थे सुपरस्टार प्रभास? 'द राजा साब' के डायरेक्टर मारुति ने फैंस को दिया अपडेट
एक हफ्ते में चौथी बार भूकंप से हिला जापान
बता दें कि एक हफ्ते में चौथी बार जापान भूकंप की दहशत से थर्राया है। इससे पहले सोमवार को 7.6 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसी के साथ हल्के नुकसान और सुनामी की लहरें भी देखी गई। इसके अगले दिन यानी मंगलवार को होंचो शहर में 6.7 मैग्नीट्यूड के झटके महसूस किए गए। वहीं बुधवार को आओमोरी और होक्काइडो में भी 6.5 की तीव्रता का भूकंप आया। अब आज यानी शुक्रवार को फिर से 6.7 की तीव्रता के भूकंप से जापान हिला है। ऐसे में लगातार तीसरे दिन भूकंप की दहशत महसूस की गई।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन