{"_id":"65428c865d92465d6d08cfa6","slug":"pakistan-launches-nationwide-crackdown-on-illegal-immigrants-as-deadline-expires-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू, देश छोड़ने की समय-सीमा खत्म; प्रदूषण से भी हाल बेहाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू, देश छोड़ने की समय-सीमा खत्म; प्रदूषण से भी हाल बेहाल
Wed, 01 Nov 2023 11:06 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:06 PM IST
सार
पाकिस्तान के कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, पेशावर, क्वेटा और अन्य शहरों सहित देश के कई हिस्सों में पुलिस ने बिना दस्तावेज वाले विदेशियों को निर्वासित करने के लिए गिरफ्तार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानी नागरिकों सहित अवैध प्रवासियों के खिलाफ पाकिस्तान ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तानी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, देश छोड़ने की सरकार की निर्धारित समय सीमा खत्म हो गई है। कार्यवाहक सरकार ने पिछले महीने सभी गैर दस्तावेज आप्रवासियों को 31 अक्तूबर तक पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। जिसमें घोषणा की गई कि एक नवंबर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने देश नहीं छोड़ा है।
पाकिस्तान में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई
कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, पेशावर, क्वेटा और अन्य शहरों सहित देश के कई हिस्सों में पुलिस ने बिना दस्तावेज वाले विदेशियों को निर्वासित करने के लिए गिरफ्तार करने की योजना बनाई है। कराची में अधिकारियों ने सदर इलाके से चार अवैध अफगान प्रवासियों को हिरासत में लिया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें अफगानिस्तान वापस भेज दिया जाएगा।
कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं अफगान शरणार्थियों को निर्वासित किया जा रहा है, जो बिना कानूनी दस्तावेजों के पाकिस्तान में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, अफगान शरणार्थियों की कई श्रेणियां हैं और केवल बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया था। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारी उन अफगान शरणार्थियों के प्रति उदारता दिखाएंगे, जिन्हें अपने देश लौटने के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अंतरिम अफगान सरकार ने शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए एक आयोग भी बनाया है। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 4 मिलियन से अधिक अफगान रहते हैं, जिनमें लगभग 1.7 मिलियन अवैध और गैर दस्तावेज शामिल हैं, जो कथित तौर पर उग्रवाद और कई अपराधों में शामिल हैं।
विज्ञापन
पाक की पंजाब कार्यवाहक सरकार ने लगाया स्मॉग आपातकाल
पाकिस्तान की पंजाब कार्यवाहक सरकार ने बुधवार को 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया, क्योंकि प्रांतीय राजधानी दुनियाभर में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बनी हुई है। सरकार का यह फैसला लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लाहौर में तुरंत स्मॉग आपातकाल लगाने के लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में आया है। एलएचसी के न्यायाधीश शाहिद करीम ने बुधवार को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफलता के लिए लाहौर आयुक्त को फटकार लगाई। जज ने कहा, स्मॉग मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन यह हमारे बच्चों के जीवन के लिए चिंता का विषय है। आप लाहौर शहर के संरक्षक हैं। देखिए आपने इसके साथ क्या किया है, आपको लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए।