{"_id":"627568d5b6355b348f081204","slug":"pakistan-lahore-youth-killed-his-21-years-old-sister-for-modeling-and-dance-in-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मॉडलिंग और थिएटर में डांस करती थी बहन, नहीं मानी तो भाई ने जान से मार डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: मॉडलिंग और थिएटर में डांस करती थी बहन, नहीं मानी तो भाई ने जान से मार डाला
Fri, 06 May 2022 11:58 PM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 06 May 2022 11:58 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी फैज अहमद ने बताया कि एक रिश्तेदार ने सिदरा के नृत्य का वीडियो बनाकर हमजा को भेज दिया था। इसे देखने के बाद से ही वह बेहद गुस्से में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रेनाला खुर्द ओकारा में रहने वाली 21 साल की सिदरा की मॉडलिंग करने और थिएटर में डांस करने के कारण उसके भाई ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कपड़ों के स्थानीय ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने वाली सिदरा फैसलाबाद के थिएटरों में डांस भी करती थी। परिजन इसे परंपरा के खिलाफ बताते हुए बंद करने का दबाव बना रहे थे। पिछले हफ्ते परिवार के साथ ईद मनाने के लिए सिदरा फैसलाबाद से घर लौटी थी। उसका माता-पिता और भाई हमजा से अपने काम को लेकर फिर झगड़ा हो गया। उन्होंने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। बाद में हमजा पिस्टल लेकर आया और फायर कर सिदरा को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमजा को गिरफ्तार कर लिया। हमजा ने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इसी साल फरवरी में फैसलाबाद में नृत्य करने पर 19 साल की आयशा की उसके पूर्व पति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उत्तरी और पूर्वी पाकिस्तान में झूठी आन की खातिर लड़कियों की हत्या आम बात है।
विज्ञापन
वीडियो देखने के बाद बेहद गुस्से में था भाई
पुलिस अधिकारी फैज अहमद ने बताया कि एक रिश्तेदार ने सिदरा के नृत्य का वीडियो बनाकर हमजा को भेज दिया था। इसे देखने के बाद से ही वह बेहद गुस्से में था। उसने बहन पर तत्काल अपना काम छोड़ने का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो गुस्से में उसने गोली मारकर हत्या कर दी।