फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Lahore most polluted city in the world, AQI reached 203

पाकिस्तान : दुनिया में लाहौर सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 203 तक पहुंचा 

Thu, 25 Nov 2021 01:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Nov 2021 01:02 AM IST
सार

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। एक स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी कंपनी ने यह जानकारी दी है। आईक्यूएयर मंच ने कहा कि लाहौर प्रदूषित शहरों की उसकी सूची में सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
Pakistan: Lahore most polluted city in the world, AQI reached 203
pollution- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : BBC

विस्तार

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर के ऊपर धुंध का घना बादल छा गया है और इसके साथ ही बुधवार को यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। एक स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी कंपनी ने यह जानकारी दी है। आईक्यूएयर मंच ने कहा कि लाहौर प्रदूषित शहरों की उसकी सूची में सबसे ऊपर है।

विज्ञापन


दुनिया में दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर नई दिल्ली और तीसरा बांग्लादेश का ढाका
अमेरिकी पैमाने के अनुसार लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 रहा जबकि दिल्ली दूसरे नंबर पर है और वहां का सूचकांक 183 दर्ज किया गया। कंपनी के अनुसार ढाका (बांग्लादेश) 169 सूचकांक के साथ तीसरे और कोलकाता 168 सूचकांक के साथ चौथे नंबर पर रहा। एक दिन पहले लाहौर तीसरे स्थान पर था।
विज्ञापन


लाहौर को किसी समय बागों का शहर कहा जाता था और 16वीं से 19वीं शताब्दी के बीच मुगल काल के दौरान यहां बड़ी संख्या में बाग थे। तेजी से शहरीकरण और बढ़ती आबादी के कारण अब शहर में बहुत कम हरियाली बची है। कराची के बाद लाहौर पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed