फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Nearly 1,400 girl students escape from school building engulfed by fire news and u

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में एक स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बची 1400 छात्राओं की जान

Mon, 27 May 2024 03:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 27 May 2024 03:08 PM IST
सार

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के हरिपुर जिले के सिरिकोट गांव में स्थित सरकारी बालिका स्कूल की इमारत में उस वक्त आग लगी, जब बच्चियां अंदर ही पढ़ाई कर रही थीं। 

विज्ञापन
Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Nearly 1,400 girl students escape from school building engulfed by fire news and u
आग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा हादसा टल गया। यहां सोमवार को एक स्कूल की इमारत में लगी आग से सैकड़ों जानों पर खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, 1400 लड़कियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के हरिपुर जिले के सिरिकोट गांव में स्थित सरकारी बालिका स्कूल की इमारत में उस वक्त आग लगी, जब बच्चियां अंदर ही पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान एक इमारत में भीषण आग लग गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हरिपुर दमकल विभाग के प्रवक्ता फराज जलाज ने कहा कि स्कूल में करीब 1400 बच्चियां थीं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। राहत-बचाव विभाग ने बताया कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव ने नदीम असलम चौधरी ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। विभाग ने कहा कि इसकी आधी बिल्डिंग ही लकड़ी से बनी हुई थी। इसके चलते आग तेजी से फैल गई। चौधरी ने कहा कि मामले में जांच जारी है और स्कूल का संचालन जल्द फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में पहले कई बार स्कूल की इमारतों में आतंकियों द्वारा हमले की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले आठ मई को पूर्वी वजीरिस्तान जिले के तहसील शेवा में स्थित एक निजी बालिका स्कूल में आतंकियों ने ब्लास्ट किया था। आतंकियों ने यहां पहले वॉचमैन को टॉर्चर किया। फिर दो कमरों को बम से उड़ा दिया। इसी तरह का हमला पिछले साल मई में भी हुआ था, जब मिराली में लड़कियों के दो सरकारी स्कूलों को उड़ा दिया गया था। हालांकि, इन घटनाओं में किसी की जान नहीं गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed