फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Jamaat e Islami Rally Today against power cut and rate hike

Pakistan: पाकिस्तान में बिजली कटौती व दर वृद्धि के विरुद्ध रैली आज, जमात-ए-इस्लामी ने कहा- हक दो कराची को

Fri, 22 Jul 2022 01:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jul 2022 01:23 AM IST
सार

जमात-ए-इस्लामी प्रमुख हाफिज नईम-उर-रहमान ने बिजली संकट के समाधान के लिए ‘हक दो कराची को’ रैली आयोजित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Pakistan Jamaat e Islami Rally Today against power cut and rate hike
बिजली कटौती और बढ़ी हुई दरों को लेकर जमात-ए-इस्लामी करेगी रैली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में चीन के साथ कई विद्युत परियोजनाओं पर काम होने के बावजूद बिजली का संकट चरम पर है। हालात यह है कि कई जगह 16 घंटे की बिजली कटौती जारी है जबकि बिजली दरें काफी बढ़ी हुई हैं। इसके हल विरोध में जमात-ए-इस्लामी (जेआई) शुक्रवार को रैली करने जा रही है।

विज्ञापन


जेआई प्रमुख हाफिज नईम-उर-रहमान ने बिजली संकट के समाधान के लिए ‘हक दो कराची को’ रैली आयोजित करने की घोषणा की है। रैली शाम 4 बजे कराची के शाहरा-ए-कायदा में आयोजित की जाएगी। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी आयु के लोग शामिल होंगे। जेआई प्रमुख ने कहा कि वे के-इलेक्ट्रिक द्वारा बिजली बिलों में 6,000 मासिक बिक्री कर की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


बारिश ने ली अब तक 62 की जान
इस बीच, भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। लगातार बारिश के कारण कराची के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कई घंटों के लिए निलंबित कर दी गई है। बारिश का पानी मुख्य सड़कों और गलियों में जमा होने से यातायात भी बाधित हो गया है। लियाकताबाद और बिहार कॉलोनी के इलाकों में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। भारी बारिश ने अब तक क्षेत्र में 24 बच्चों समेत 62 की जान ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed