{"_id":"5d6660a68ebc3e01711f55e9","slug":"pakistan-issues-notam-notice-to-airmen-and-naval-warning-for-possible-missile-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण की तैयारी में, जारी किया नौसेना अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण की तैयारी में, जारी किया नौसेना अलर्ट
Wed, 28 Aug 2019 04:58 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के मंसूबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के मुद्दे पर बौखलाया पाकिस्तान एक और मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है। पाकिस्तान ने एनओटीएएम (NOTAM - एयरमेन को नोटिस) और नौसेना अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान ने कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज से संभावित मिसाइल परीक्षण के मद्देनजर यह नोटिस जारी किया है।
कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही है। उसके नेता और मंत्री बेसिर-पैर के बयान दिए जा रहे हैं। खुद पाक पीएम इमरान खान भी देश को संबोधित करते हुए परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इन्हीं गीदड़भभकियों के बीच पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण को अंजाम देने की तैयारी में है।
शेख रशीद ने आग कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan has issued NOTAM (notice to airmen) & Naval warning in the view of a possible missile test firing from Sonmiani flight test range near Karachi. pic.twitter.com/oth1u4sYu0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 28, 2019
कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की बौखलाहट लगातार बढ़ती जा रही है। उसके नेता और मंत्री बेसिर-पैर के बयान दिए जा रहे हैं। खुद पाक पीएम इमरान खान भी देश को संबोधित करते हुए परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इन्हीं गीदड़भभकियों के बीच पाकिस्तान मिसाइल परीक्षण को अंजाम देने की तैयारी में है।
भारत-पाक युद्ध की तैयारी
वहीं, पाकिस्तान सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद ने भारत-पाक के बीच युद्ध की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध की तारीख भी बताई है। पाक मीडिया के अनुसार बुधवार को एक सेमिनार में पाक मंत्री शेख रशीद ने कहा कि मैं अक्तूबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता देख रहा हूं, और आज यहां पर कौम को तैयार करने के लिए आया हूं।शेख रशीद ने आग कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास जो हथियार हैं, वो दिखाने के लिए नहीं बल्कि इस्तेमाल करने के लिए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के सामने बार-बार इस मसले को उठाएंगे, वह एक बार फिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा करेंगे।