फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan is targeting Saudi Arabia and UAE on Indias help according Times of Israel Report

करतूत : पाक की एक और नापाक हरकत, भारत के मददगार सऊदी अरब-यूएई को बना रहा निशाना

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तेल अवीव
एजेंसी, तेल अवीव Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
सार

टाइम्स ऑफ इस्राइल में छपी एक रिपोर्ट से यह लग रहा था कि दुष्प्रचार अभियान का लक्ष्य भारत है जबकि सच्चाई यह है कि इसके निशाने पर सऊदी अरब और यूएई थी। भारत की मदद करने पर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अल सऊद को इसमें निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Pakistan is targeting Saudi Arabia and UAE on Indias help according Times of Israel Report
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

टाइम्स ऑफ इस्राइल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में असम में हुई हिंसा का इस्तेमाल करते हुए भारत के खिलाफ एक दुष्प्रचार अभियान शुरू किया गया। इसमें यह लग रहा था कि दुष्प्रचार अभियान का लक्ष्य भारत है जबकि सच्चाई यह है कि इसके निशाने पर सऊदी अरब और यूएई थी। भारत की मदद करने पर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अल सऊद को इसमें निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


तीनों देशों के खिलाफ जारी दुष्प्रचार अभियानों में पाक, कतर व तुर्की की भूमिका
इतालवी राजनीतिक सलाहकार और भू-राजनीतिक विशेषज्ञ सर्जियो रेस्टेली ने टाइम्स आफ इस्राइल के एक लेख बताया कि सऊदी अरब, यूएई और भारत के खिलाफ चलाए जा रहे इन दुष्प्रचारों में पाकिस्तान, कतर और तुर्की की भूमिका थी। गत माह भारतीय उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए एक ट्विटर ट्रेंड देखा गया था। लेखक ने कहा कि यह अभियान ऐसे समय में आया है जब इस्लामी दुनिया में एक बड़ा बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन


इन बदलावों के तहत कतर स्थित एक कट्टरपंथी राजनीतिक-धार्मिक गुट और मुस्लिम ब्रदरहुड के वर्चस्व वाले तुर्की व पाक का एक गठजोड़ इस्लामी चरमपंथियों का नया केंद्र बन रहा है। इसी के चलते तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार के समाहोह में कतर, तुर्की व पाक को बुलाया लेकिन अपने पुराने मित्र और समर्थक सऊदी अरब व यूएई को अनदेखा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस पर भी निशाना
सर्जियो रेस्टेली ने डिस इंफो लैब की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, गलत सूचनाओं पर जारी युद्ध का वास्तविक लक्ष्य सऊदी अरब और यूएई ही हैं। यह पहली बार नहीं बल्कि कतर-तुर्की-पाकिस्तान गठबंधन पिछले कुछ समय से सऊदी अरब और यूएई को निशाना बना रहे हैं। लैब रिपोर्ट बताती है कि इस आर्थिक बहिष्कार के लिए अकेले भारत को लक्षित नहीं किया गया, बल्कि फ्रांस को भी निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed