{"_id":"6049340c8ebc3ee64917d12a","slug":"pakistan-indian-girl-geeta-gets-her-real-mother-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: भारतीय लड़की गीता को महाराष्ट्र में मिली उसकी असली मां
Thu, 11 Mar 2021 05:23 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:23 AM IST
विज्ञापन
Geeta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक सामाजिक कल्याण संगठन ने जिस मूक बधिर भारतीय लड़की को आसरा दिया था और 2015 में भारत भेज दिया था, उसे आखिरकार महाराष्ट्र में उसकी असली मां से मिला दिया गया। वह गलती से पाकिस्तान चली गई थी। गौरतलब है कि गीता को पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास से 2015 में भारत लाया गया था और तभी से गीता के परिजनों की तलाश चल रही थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के डॉन अखबार ने खबर दी है कि विश्व प्रसिद्ध ईधी वेल्यफेयर ट्रस्ट के पूर्व प्रमुख दिवंगत अब्दुल सत्तार ईधी की पत्नी बिलकिस ईधी ने बताया कि गीता नाम की भारतीय मूक बधिर लड़की को महाराष्ट्र में उसकी असली मां से मिला दिया गया है।
विज्ञापन
बिलकिस ने बताया, वह मेरे संपर्क में थी और इस सप्ताहांत उसने मुझे अपनी असली मां से मिलने की अच्छी खबर दी। उन्होंने यहां मीडिया से पुष्टि की, उसका (लड़की का) असली नाम राधा वाघमारे है और उसे उसकी असली मां महाराष्ट्र राज्य के नैगांव में मिली।
विज्ञापन
बिलकिस के मुताबिक, उन्हें गीता एक रेलवे स्टेशन से मिली थी और जब वह 11-12 की रही होगी। उन्होंने उसे कराची के अपने केंद्र में रखा था। उन्होंने कहा, वह किसी तरह से पाकिस्तान आ गई थी और जब कराची में हमें मिली थी तो वह बेसहारा थी।
बिलकिस ने बताया कि उन्होंने उसका नाम फातिमा रखा था लेकिन जब उन्हें मालूम चला कि वह हिंदू है तो उसका नाम गीता रखा गया। हालांकि वह सुन और बोल नहीं सकती है।
2015 में भारत की पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज ने लड़की को भारत लाने का इंतजाम किया था। बिलकिस ने बताया कि गीता को अपने असली माता-पिता ढूंढने में करीब साढ़े चार साल का वक्त लगा और इसकी पुष्टि डीएनए जांच के जरिए की गई है। उन्होंने बताया कि गीता के असली पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और उसकी मां मीना ने दूसरी शादी कर ली है।