{"_id":"5de7ea4d8ebc3e54c36d272d","slug":"pakistan-imran-khan-government-written-letter-to-britain-requesting-to-send-nawaz-sharif-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सरकार ने ब्रिटेन को लिखा पत्र, इलाज के बाद नवाज शरीफ को वापस सौंपने की अपील की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक सरकार ने ब्रिटेन को लिखा पत्र, इलाज के बाद नवाज शरीफ को वापस सौंपने की अपील की
Wed, 04 Dec 2019 10:48 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने ब्रिटिश अधिकारियों को पत्र लिखकर बीमार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज के बाद उन्हें सौंपे जाने का अनुरोध किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। लाहौर उच्च न्यायालय ने शरीफ (69) को इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी। इसके बाद शरीफ 19 नवम्बर को लंदन के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
एआरवाई न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान ने ब्रिटिश सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें अनुरोध किया गया है कि ब्रिटेन में उनका इलाज पूरा होने के बाद शरीफ को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए। सरकार के पत्र में शरीफ के खिलाफ मामलों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अली बाकिर नजफी की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय एक पीठ ने संघीय सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता का नाम बिना किसी शर्त के ‘एक्जिट कंट्रोल लिस्ट’ (ईसीएल) से हटाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन