फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Imran government in trouble trade deficit increased by 134 percent in May

पाकिस्तान: मुश्किल में इमरान सरकार, मई में 134 फीसदी बढ़ा व्यापार घाटा

Fri, 04 Jun 2021 01:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jun 2021 01:09 AM IST
सार

  • पाकिस्तान का व्यापारिक घाटा मई में 134 फीसदी बढ़ा, इमरान सरकार पर विपक्ष ने बनाया दबाव।

विज्ञापन
Pakistan Imran government in trouble trade deficit increased by 134 percent in May
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान की माली हालत कितनी खराब हो चुकी है इसका अंदाजा चालू वित्तीय वर्ष में मई माह के व्यापारिक घाटे से पता चलता है। पिछले मई माह में यह 134 प्रतिशत बढ़ गया है। गत वर्ष इसी महीने में जहां यह 1.466 अरब डॉलर था वहीं अब ये बढ़कर 3.432 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसे लेकर पाकिस्तान में इमरान सरकार का विरोध और बढ़ गया है।

विज्ञापन


पाक अखबार डॉन ने देश के वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि व्यापार घाटे की यह हालत निर्यात में कमी और आयात में वृद्धि की वजह से हुई है। मंत्रालय ने माना है कि व्यापारिक घाटा बढ़ने के साथ ही इमरान सरकार के सामने कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। उसे न सिर्फ अपने विदेशी खातों पर नियंत्रण रखने में मुश्किलें आ सकती हैं बल्कि आयात-निर्यात के बीच बढ़ती खाई को पाटना भी मुश्किल भरा हो सकता है।
विज्ञापन


इस घाटे को यदि रुपये में देखा जाए तो यह सालाना 125 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, यह व्यापारिक घाटा पहले करीब 32 अरब डॉलर से कम होकर 23 अरब डॉलर पर आ गया था। माना जा रहा है कि इन हालात में मौजूदा वित्त वर्ष में जून के खत्म होने तक चालू खाता घाटा चार अरब डॉलर से छह अरब डॉलर के बीच होगा जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से कपास न लेने की जिद का विरोध
पाकिस्तान ने पहले भारत से कपास का आयात करने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में उसे रोक दिया। इसका विरोध किया जा रहा है। इस रोक के चलते पाक को अन्य देशों का कपास काफी देर से मिल रहा है। समस्या यह है कि इसके चलते दूसरे देशों से लिए माल निर्यात के ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में सरकार पर दबाव है कि वह भारत से कच्चा माल कम कीमत पर जल्द हासिल करने की कोशिश करे।

आर्थिक हालात बेहद खराब
पाकिस्तान में पेट्रोलियम, गेहूं, सोयाबीन, केमिकल, फर्टिलाइजर और वैक्सीन बड़े पैमाने पर आयात हो रहा है। जबकि निर्यात खत्म हो रहा है। इस कारण इमरान सरकार के दौर में हालात और भी बिगड़ गए हैं। देश में जहां महंगाई दर लगातार बढ़ी है वहीं विकास ठप है। खाने-पीने की चीजों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज का भी बोझ काफी बढ़ गया है। 


इमरान सरकार पर विपक्ष का निशाना
पूर्व अपदस्थ पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने देश में बढ़ती महंगाई और बिगड़ते आर्थिक हालात को लेकर इमरान सरकार पर निशाना साधा है। उसने दोहराया कि पार्टी इमरान सरकार के जनविरोधी बजट का नेशनल असेंबली में विरोध करेगी। उसके साथ कई अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed