फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan imposes ban on wheat import, flour export

Pakistan: पाकिस्तान ने गेहूं आयात और आटा निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, बाजार को विनियमित करने के लिए लिया फैसला

Sat, 13 Jul 2024 06:59 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jul 2024 06:59 AM IST
सार

पाकिस्तान ने गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में आवश्यकता से अधिक गेहूं का आयात किया गया है।

विज्ञापन
Pakistan imposes ban on wheat import, flour export
गेहूं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तानी सरकार ने शुक्रवार को गेहूं के आयात और आटे के निर्यात पर प्रतिबंध दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि देश के गेहूं बाजार को विनियमित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


यह निर्णय तब लिया गया जब यह निर्धारित किया गया कि देश ने आवश्यकता से अधिक गेहूं का आयात किया है, जिससे अधिशेष हो गया है।


आयात-निर्यात नीति आदेश 2022 में किया संशोधन
एरी न्यूज के मुताबिक सरकार ने प्रतिबंध को लागू करने के लिए अपने आयात और निर्यात नीति आदेश 2022 में संशोधन किया है, जिसमें आयातित गेहूं से बने आटे के निर्यात पर प्रतिबंध भी शामिल है।

विज्ञापन


इससे पहले मार्च में  सरकार ने निर्यात सुविधा योजना 2021 के तहत आयातित गेहूं से बने आटे के निर्यात की सशर्त अनुमति दी थी। लेकिन 10 जुलाई को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली को बताया कि सरकार ने गेहूं के निर्यात पर निर्णय नहीं लिया है, भले ही राज्य के स्वामित्व वाले उद्यम (शासन और संचालन) विधेयक, 2024 को विधायिका के माध्यम से पारित किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्रास्फीति में लगातार वृद्धि, बेतहाशा कर्ज होने से जरूरी चीजों के दाम बढ़ें
पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था लगातार जर्जर होती जा रही है और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) समेत कई देशों का कर्जदार होने के चलते देश महंगाई के जंजाल में फंसता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संवेदनशील मूल्य सूचकांक (एसपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति में लगातार चौथी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण सब्जियों व खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि है। 




पाकिस्तान में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 50 अरब रुपये का राहत पैकेज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 50 अरब रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। दरअसल, पाकिस्तान में बिजली के दाम बढ़ाए गए थे और इस वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रही शहबाज शरीफ सरकार को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस्लामाबाद में ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहबाज शरीफ ने कहा कि यह राहत राशि उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो प्रति महीने 200 यूनिट से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed