{"_id":"5db42a928ebc3e93bb4c7e09","slug":"pakistan-impose-ban-jamiat-ulema-e-islam-organization-before-demonstrations-against-imran-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान ने अपने खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे संगठन पर लगाया प्रतिबंध, इस्तीफे की कर रहा था मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान ने अपने खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे संगठन पर लगाया प्रतिबंध, इस्तीफे की कर रहा था मांग
Sat, 26 Oct 2019 07:00 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फजल-उर-रहमान के नेतृत्व वाले जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) से जुड़े संगठन अंसारुल इस्लाम पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जेयूआई-एफ द्वारा अगले सप्ताह देश में व्यापक स्तर पर किए जाने वाले प्रदर्शन को कमजोर किया जा सके। संगठन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए अंसार उल-इस्लाम को प्रतिबंधित करने की घोषणा की और कहा कि यह संगठन एक सैन्य संगठन के रूप में कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन
हाल ही में यह संगठन तब चर्चा में आया था, जब इसने जेयूआई-एफ के नेता फजल-उर-रहमान को सेना की तरह सलामी दी थी। इसके सदस्य अपने पास लाठी या बेंत रखते हैं और जेयूआई-एफ के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा आदि संभालते हैं।
इसके संगठन के सदस्यों की संख्या के बारे में पाक सरकार के पास कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इमरान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल बाजवा की फजल-उर-रहमान से मुलाकात के बाद यह फैसला किया है।
गौरतलब है कि जमीयत उलेमा ए इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान ने घोषणा की है कि वह 31 अक्तूबर को सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद में प्रदर्शन करेंगे। पीएमएल-एन, पीपीपी, एएनपी और पीकेएमएपी सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने ‘आजादी मार्च’ को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
रहमान ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2018 में हुए चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की मदद करने के लिए धांधली की गई थी। उन्होंने खान का इस्तीफा मांगा है।