आतंकी हमलों से परेशान है पाकिस्तान का हजारा समुदाय, इमरान खान से मांग रहा सुरक्षा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए आत्घाती हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 48 लोग घायल हुए थे। मारे गए 19 लोगों में से आठ लोग शिया हजारा समुदाय के थे। हमले के तीन दिन बाद भी इस समुदाय के लोग धरने पर बैठे हैं। ये लोग मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान क्वेटा आएं और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दें।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए आत्घाती हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 48 लोग घायल हुए थे। मारे गए 19 लोगों में से आठ लोग शिया हजारा समुदाय के थे। हमले के तीन दिन बाद भी इस समुदाय के लोग धरने पर बैठे हैं। ये लोग मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान क्वेटा आएं और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दें।
इस बम धमाके के बाद शहर को हाईवे से जोड़ने वाला पश्चिमी बाइपास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर दिया गया है। यहां के लोग खुद को बिलकुल सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। जहां ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां भी भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए वकील ताहिर हजारा ने सरकार के प्रति चिंता प्रकट की। उनका कहना है कि इतना बड़ा हमला होने के बाद भी प्रधानमंत्री इमरान खान के पास क्वेटा आने का समय नहीं है।
सरकार जान बचाने में नाकाम
ताहिर का कहना है कि सरकार उनकी (हजारा समुदाय) की जान बचाने में नाकाम रही है। आतंकवादी क्वेटा में हजारा समुदाय को लगातार निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "बीते 10 सालों में हमने अपने सैकड़ों प्रियजनों को खो दिया है।"