फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan has not invited to India in Cultural event in military drill in Russia, violate SCO norms

पाकिस्तान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत को नहीं बुलाया, किया एससीओ सैन्य अभ्यास नियमों का उल्लंघन

Fri, 20 Sep 2019 07:48 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 20 Sep 2019 07:48 PM IST
सार

  • नौ सितंबर से रूस में शुरू हुआ सैन्य युद्धाभ्यास 23 सितंबर तक चलेगा
  • हर दिन एक सदस्य देश आयोजित करवाता है सांस्कृतिक कार्यक्रम 
  • 12 सितंबर को भारत ने चीन, पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को बुलाया था

विज्ञापन
Pakistan has not invited to India in Cultural event in military drill in Russia, violate SCO norms
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के सैन्य अभ्यास के दौरान पाकिस्तान ने अपने सांस्कृतिक आयोजन में भारत को नहीं बुलाया है। सैन्य अभ्यास के दौरान हर दिन कोई एक सदस्य देश सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराता है। रूस में आयोजित यह सैन्य अभ्यास नौ सितंबर से शुरू हुआ है और 23 सितंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीते 12 सितंबर को जब भारत की ओर से सांस्कृतिक आयोजन कराया गया था, तो सभी सदस्य देशों को न्यौता दिया गया था, इसमें पाकिस्तान भी शामिल था। हालांकि 12 सितंबर तक पाकिस्तान सेना अभ्यास के लिए रूस नहीं पहुंची थी, इसलिए वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं, चीन के लेफ्टिनेंट जनरल कोइ श्यावु भारतीय आयोजन में मौजूद रहे थे, और फिर चीन ने भी भारतीय अफसरों को कार्यक्रम और डिनर पर आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने बताया कि हर दिन एक भागीदार देश एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार का दिन पाकिस्तान के लिए तय था, लेकिन उसने भारत को आमंत्रित नहीं किया।

मालूम हो कि इस साल का सैन्य अभ्यास 'टीएसईएनटीआर 2019' रूस का केंद्रीय सैन्य आयोग आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मेजबान रूस के अलावा चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की सेना शामिल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed