फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Gurdwara Darbar Sahib will remain closed for non-Sikhs for three days

पाकिस्तान: गैर-सिखों के लिए तीन दिन बंद रहेगा गुरुद्वारा दरबार साहिब

Thu, 02 Jan 2020 02:22 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 Jan 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Gurdwara Darbar Sahib will remain closed for non-Sikhs for three days
गुरुद्वारा करतरपुर साहिब, पाकिस्तान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर करतारपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को शुक्रवार से तीन दिनों के लिए स्थानीय गैर-सिख श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। यह गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का अंतिम विश्राम स्थल है।  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करतारपुर कॉरिडोर करतारपुर स्थित दरबार साहिब को भारत में पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है। 

विज्ञापन


इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीबीपी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि (पाकिस्तान) सरकार ने गैर-सिख श्रद्धालुओं के लिए तीन से पांच जनवरी तक तीन दिनों के लिए करतारपुर साहिब को बंद करने का फैसला किया है, ताकि वे करतारपुर कॉम्प्लेक्स नरोवाल में विशेष रूप से एक सिख आयोजन गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को विशेष रूप से आयोजित कर सकें।’ ईटीबीपी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थानों की देखभाल करता है।  हाशमी ने बताया कि सरकार ने गैर-सिखों के लिए करतारपुर साहिब को बंद करने का फैसला किया है। जिससे पाकिस्तान और भारत के सिख अपने गुरु का जन्मदिन ऐतिहासिक करतारपुर परिसर में एक साथ मना सकें। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ‘सिख धर्म के 10 वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती का मुख्य कार्यक्रम पांच जनवरी को करतारपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 2,000 पाकिस्तानी सिखों के अलावा, ईटीपीबी और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े कदम उठाए गए हैं। ईटीपीबी प्रमुख आमिर अहमद ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed