फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan govt assures to rebuild Muridke’s JuD headquarters destroyed in Indian strike

PAK का आतंकी चेहरा फिर सामने: मुरीदके में जमात मुख्यालय फिर बनवाएगा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर में हुआ था तबाह

Sat, 17 May 2025 08:46 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इ्स्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इ्स्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 17 May 2025 08:46 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर का ठिकाना भी शामिल था। अब पाकिस्तान सरकार मुरीदके में  जमात-उद-दावा के मुख्यालय को फिर बनाएगी। 

विज्ञापन
Pakistan govt assures to rebuild Muridke’s JuD headquarters destroyed in Indian strike
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों को किया तबाह। - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- एएनआई वीडियो

विस्तार

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुई मुरीदके स्थित जमात-उद-दावा के मुख्यालय को फिर बनाने का आश्वासन दिया है। पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) की एक राजनीतिक शाखा है। यह लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) का मुखौटा संगठन है। इसने भारत के कई हिस्सों में आतंकवादी हमले किए हैं, जिनमें 2008 में हुआ भयावह 26/11 मुंबई हमला भी शामिल है।

विज्ञापन


पीएमएमएल के अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने एक बयान में कहा कि सरकार ने भारतीय हमले में नष्ट हुई मस्जिदों के पुनर्निर्माण की घोषणा की है। यह एक स्वागत योग्य कदम है। पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने दावा किया था कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में ऑपरेशन बन्यनुन मारसूस के माध्यम से सटीक और ज़बरदस्त जवाबी हमला किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन बन्यनुन मारसूस की सफलता भारत को स्पष्ट संदेश है कि पाकिस्तान अपनी मातृभूमि की रक्षा करना जानता है। हम अपने देश के शहीदों को न भूले हैं, न कभी भूलेंगे। पीएमएमएल का हर कार्यकर्ता देश की रक्षा के लिए सजग और तत्पर है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Congress: 'कांग्रेस में होना' और 'कांग्रेस का होना', दोनों में अंतर है- जयराम रमेश का सांसद शशि थरूर पर तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने किया था नेस्तनाबूद
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर का ठिकाना भी शामिल था। यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। पाकिस्तान का दावा है कि लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित मुरीदके में हुए हमलों में एक मस्जिद और एक शैक्षणिक परिसर को निशाना बनाया गया। तीन जमात-उद-दावा आतंकियों की हमले में मौत हो गई। इन आतंकियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और नागरिक नौकरशाही के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें- Gujarat: '100 किमी अंदर घुसकर आतंकियों को मारा, परमाणु बम की धमकी से नहीं डरे', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अमित शाह  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed