फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government took u turn on import from India on the basis of what reason here you know

पाकिस्तान : भारत के साथ सीमित व्यापर के फैसले पर इमरान सरकार ने लिया यू-टर्न, जानिए वजह

Fri, 02 Apr 2021 01:01 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 02 Apr 2021 01:01 PM IST
सार

  • भारत के साथ सीमित व्यापार के फैसले पर पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न
  • पाकिस्तान सरकार के फैसले पर वहां के मंत्रियों के सुर बदले
  • जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने की रखी मांग

विज्ञापन
Pakistan government took u turn on import from India on the basis of what reason here you know
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO

विस्तार

हाल ही में पाकिस्तान ने भारत से सूत और कपास इंपोर्ट करने का फैसला लिया था, जिस पर गुरुवार को कैबिनेट बैठक में यू-टर्न ले लिया गया। बता दें कि पाकिस्तान सरकार की इकोनॉमिक को-ऑर्डिनेशन समिति ने 31 मार्च को जानकारी दी थी कि भारत से कुछ जरूरी चीजों का आयात किया जाएगा ताकि महंगाई को काबू किया जा सके।

विज्ञापन


हालांकि एक अप्रैल को कैबिनेट बैठक ने इस फैसले को खारिज कर दिया और विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में भारत के साथ व्यापार पर चर्चा हुई लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। बता दें कि इस फैसले पर पाकिस्तान के मंत्रियों के ही सुर बदले हुए हैं। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग रखी
पाकिस्तान के वित्त मंत्री हम्माद अजहर का कहना था कि सरकार ने लोगों के हितों में यह फैसला लिया है। लेकिन एक दिन बाद आंतरिक मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि इस फैसले को तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जब तक भारत कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल ना कर दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के पीछे कश्मीर एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि शेख राशिद अहमद ने अपने बयान में इसका उल्लेख किया है। बताते चले कि लंबे समय से दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत से कारोबारी और कूटनीतिक रिश्ते तब तोड़ दिए थे, जब भारत ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करके उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। 


पाकिस्तान दिवस पर पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी थी बधाई
पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमराम खान को 'पाकिस्तान दिवस' की बधाई दी थी और एक पत्र लिखकर कहा था कि भारत, पाकिस्तान के साथ सौहादपूर्ण रिश्ते चाहता है। इसलिए भरोसे, आतंक और बैर से मुक्त माहौल बनाने की जरूरत है। इस खत का जबाव देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि पाकिस्तान के लोग भी भारत समेत अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed