फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan government raises petrol prices by nearly rs26

पाकिस्तान में पेट्रोल पहुंचा 100 रुपये प्रति लीटर के पार, एक ही बार में 26 रुपये की बढ़ोतरी

Sat, 27 Jun 2020 03:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Jun 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan government raises petrol prices by nearly rs26
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay

पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। लोगों को इस महंगाई में जहां खाने के लाले पड़ रहे हैं तो वहीं इमरान सरकार ने शुक्रवार को तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के बाद सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगभग 26 रुपये तक की भारी बढ़तरी कर दी है।

विज्ञापन


वित्त प्रभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) की मौजूदा कीमत में एक ही बार में 25.58 रुपये की भारी बढ़ोतरी के कारण यह प्रति लीटर 100 रुपये के पार हो गया। बता दें कि इससे पहले पेट्रोल की कीमत 74.52 रुपये प्रति लीटर थी।   
विज्ञापन


वहीं हाई स्पीड डीजल (HSD) की मौजूदा कीमत में 21.31 रुपये की बढ़ोतरी  के बाद लोगों को 101.46 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। जबकि लाइट डीजल की कीमत में 17.55 रुपये की बढ़ोतरी होने से लोगों को 55.98 रुपये प्रति लीटर के दर से खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा अप्रत्याशित रूप से की गई, क्योंकि पिछले महीने संशोधित की गई कीमतें 30 जून तक लागू रखने की बात कही गई थी। दरअसल  नई कीमतें आमतौर पर महीने के अंतिम दिन घोषित की जाती हैं और  यह 12 बजे के बाद लागू होती हैं, लेकिन इस प्रथा के विपरीत इस बार संशोधित कीमतों की घोषणा उसी दिन की गई जिस दिन से यह प्रभाव में आई। सरकार का यह कदम कई उपभोक्ताओं को आश्चर्यचकित कर दिया।

गौरतलब है कि पिछले महीने हाई स्पीड वाले डीजल को छोड़कर सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed