{"_id":"66bf2ac35054d0a8a80cb513","slug":"pakistan-government-admits-tinkering-with-internet-says-report-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने पहली बार मानी इंटरनेट में गड़बड़ी की बात, रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने पहली बार मानी इंटरनेट में गड़बड़ी की बात, रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा
Fri, 16 Aug 2024 04:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:26 PM IST
सार
गुरुवार को सूचना तकनीक पर पाकिस्तानी सीनेट की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक के बाद आईटी और टेलीकम्युनिकेशन मंत्री शाजा फातिमा ख्वाजा ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की सरकार ने पहली बार माना है कि वह अपने वेब मैनेजमेंट सिस्टम को अपग्रेड कर रही है, ताकि साइबर सुरक्षा की चुनौतियों से निपटा जा सके। दरअसल पाकिस्तान में इन दिनों इंटरनेट की समस्या बनी हुई है और लाखों लोग इंटरनेट में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं। खासकर मोबाइल इंटरनेट में सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से इसे लेकर अनभिज्ञता जताई जा रही थी या फिर इसे टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं की जिम्मेदारी बताया जा रहा था।
आईटी मंत्री ने बताया- सरकार ने मांगी है रिपोर्ट
अब गुरुवार को सूचना तकनीक पर पाकिस्तानी सीनेट की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक के बाद आईटी और टेलीकम्युनिकेशन मंत्री शाजा फातिमा ख्वाजा ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी से रिपोर्ट मांगी है। ख्वाजा ने कहा कि 'इंटरनेट धीमा नहीं होना चाहिए। हम 5 जी तकनीक पाकिस्तान में लाने की बात कर रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि उच्च गति की इंटरनेट स्पीड को लेकर बातचीत चल रही है।'
ऐसी चर्चाएं हैं कि पाकिस्तान सरकार फायरवॉल सिस्टम को इंस्टॉल कर रही है। जब इसे लेकर मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार एक वेब मैनेजमेंट सिस्टम संचालित कर रही है और सिस्टम अब अपग्रेड हो चुका है। हालांकि उन्होंने इसे रूटीन काम बताया और कहा कि इससे इंटरनेट की स्पीड बेहतर होगी। हालांकि इसे लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान में इंटरनेट संबंधी समस्या पुरानी है। यही वजह है कि लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें इंटरनेट पर प्रतिबंध को खत्म करके तुरंत इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की मांग की गई है।