फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan gilgit baltistan protest intensifies people warns civil war merger with india

Pakistan: गिलगित बाल्टिस्तान में गृह युद्ध के हालात! स्थानीय लोगों ने भारत के साथ मिलने की दी धमकी

Wed, 30 Aug 2023 10:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 30 Aug 2023 10:18 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने अपने नेताओं की जल्द रिहाई की मांग की है और धमकी दी है कि अगर उनके नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वह सरकार के खिलाफ लड़ाई छेड़ देंगे।

विज्ञापन
pakistan gilgit baltistan protest intensifies people warns civil war merger with india
गिलगित बाल्टिस्तान में विरोध प्रदर्शन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपने नेताओं की जल्द रिहाई की मांग की है और धमकी दी है कि अगर उनके नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वह सरकार के खिलाफ लड़ाई छेड़ देंगे और भारत के साथ मिल जाएंगे। 
विज्ञापन


सामने आया विरोध प्रदर्शन का वीडियो
सोशल मीडिया पर गिलगित बाल्टिस्तान में चल रहे विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह कारगिल चले जाएंगे। यह एक तरह से संकेत है कि वह भारत के साथ मिल जाएंगे।  
विज्ञापन

 

क्या है विवाद
वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी कारगिल जाने के नारे लगा रहे हैं। बता दें कि गिलगित बाल्टिस्तान में एक शिया धर्मगुरू के खिलाफ एफआईआर हुई हैं। इसे लेकर समुदाय के लोगों में नाराजगी है। जिसके बाद स्कार्दू में भारी संख्या में लोगों ने पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों में ईशनिंदा कानून को और सख्त बनाए जाने को लेकर भी नाराजगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिया धर्मगुरू शेख बाकिर अल हुसैनी के खिलाफ ईशनिंदा कानून के तहत एफआईआर की गई है। आरोप है कि शिया धर्मगुरू ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि शिया धर्मगुरू ने आरोपों से इनकार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कराकोरम हाइवे को ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed