{"_id":"624a7325b3692b55a00c8d96","slug":"pakistan-former-prime-minister-nawaz-sharif-office-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ पर फिर हमला: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर 24 घंटे में दूसरा हमला, 20 से ज्यादा लोग पहुंचे थे ऑफिस ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज शरीफ पर फिर हमला: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर 24 घंटे में दूसरा हमला, 20 से ज्यादा लोग पहुंचे थे ऑफिस
Mon, 04 Apr 2022 09:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:55 AM IST
सार
आरोप लगाया जा रहा है कि लंदन में नवाज शरीफ पर हमला करने वाले इमरान खान के समर्थक थे। उनकी गाड़ियों पर पीटीआई के झंडे भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में चले रहे सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर दूसरी बार हमला हुआ है। वह इन दिनों लंदन में हैं। इस बार उनके ब्रिटेन स्थित कार्यालय को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि, करीब 15 से 20 नकाबपोश लोगों ने उनके कार्यालय पर हमला बोला और तोड़फोड़ की। अभी तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इमरान के समर्थक थे हमलावर
आरोप लगाया जा रहा है कि लंदन में नवाज शरीफ पर हमला करने वाले इमरान खान के समर्थक थे। वे सभी उनकी पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ता थे, उनकी गाड़ियों पर पीटीआई के झंडे भी लगे हुए थे। जियो न्यूज ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो नवाज शरीफ की पार्टी कार्यकर्ता व तीन हमलावर घायल हैं।
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर दूसरा हमला
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर ऐसा हमला 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ है। इससे पहले रविवार को उनके ऊपर किसी ने मोबाइल फेंका था। इसमें वह बाल-बाल बच गए। हालांकि, नवाज शरीफ का अंगरक्षक इससे घायल हो गया था। हमले के बाद नवाज की बेटी व पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज ने पीटीआई पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, पीटीआई के जो लोग हिंसा का सहारा ले रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन