फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan former pm nawaz sharif likely to return pakistan in october led in general election

Pakistan: अक्तूबर में खत्म होगा नवाज शरीफ का 'वनवास'! धमाकेदार वापसी की तैयारी में पूर्व पीएम

Sat, 09 Sep 2023 03:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Sep 2023 03:19 PM IST
सार

लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद रहने के दौरान नवाज शरीफ की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य आधार पर बेहतर इलाज के लिए लंदन जाने की अनुमति दी गई थी। 

विज्ञापन
pakistan former pm nawaz sharif likely to return pakistan in october led in general election
नवाज शरीफ

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जल्द ही राजनीति में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाज शरीफ अगले महीने यानी कि अक्तूबर में पाकिस्तान लौटने की तैयारी कर रहे हैं। नवाज शरीफ बीते करीब चार सालों से लंदन में स्व-निर्वासित जीवन जी रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता ने लंदन में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए ऐसे संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही पाकिस्तान लौटने वाले हैं। 
विज्ञापन


चार सालों से लंदन में रह रहे हैं नवाज शरीफ
हालांकि अभी तक नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की तारीख तय नहीं है लेकिन उनकी वापसी अक्तूबर में हो सकती है। बता दें कि नवाज शरीफ को साल 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया था। इन मामलों में उन्हें सात साल जेल की सजा हुई थी। लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद रहने के दौरान नवाज शरीफ की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य आधार पर बेहतर इलाज के लिए लंदन जाने की अनुमति दी गई थी। उसके बाद से नवंबर 2019 से अब तक नवाज शरीफ लंदन में ही रह रहे हैं। 
विज्ञापन


नवाज शरीफ बन सकते हैं पीएम पद के उम्मीदवार
इससे पहले 25 अगस्त को अपने एक बयान में नवाज शरीफ के छोटे भाई और पूर्व पीएम शहबाज शरीफ ने एलान किया था कि नवाज शरीफ सितंबर में पाकिस्तान लौटेंगे और उनके खिलाफ लंबित मामलों का सामना करेंगे। शहबाज शरीफ ने ये भी कहा कि नवाज शरीफ आगामी आम चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। शहबाज शरीफ ने ये भी कहा कि नवाज शरीफ देश का नेतृत्व करेंगे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आगामी चुनाव में पीएमएल-एन की तरफ से नवाज शरीफ ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में ताजा जनगणना के बाद नए सिरे से परिसीमन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से आम चुनाव में देरी हो रही है। पाकिस्तानी संसद बीती 9 अगस्त को भंग हुई थी और पाकिस्तानी संविधान के प्रावधानों के अनुसार, संसद भंग होने के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव कराए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed