फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Former PM Imran Khan can be arrested by FIA in illegal funding case

Pakistan: गिरफ्तार हो सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, अवैध फंडिंग मामले में FIA कर सकती है कार्रवाई

Sat, 20 Aug 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Aug 2022 03:04 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगातार समन के बावजूद पेश न होने के कारण पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। 

विज्ञापन
Pakistan: Former PM Imran Khan can be arrested by FIA in illegal funding case
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह गिरफ्तारी संघीय जांच एजेंसी(FIA) के लगातार समन भेजे जाने के बाद हो सकती है। दरअसल, अवैध फंडिग मामले में एफआईए ने इमरान खान को पूछताछ के लिए बुधवार को समन भेजा था, लेकिन इमरान ने पेश होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें दूसरा समन शुक्रवार को भेजा गया। इसके बावजूद भी इमरान खान जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगातार समन के बावजूद पेश न होने के कारण पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। हालांकि, एजेंसी के कुछ सूत्रों का कहना है कि इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने का अंतिम निर्णय तीन नोटिसों के बाद लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इमरान से जुड़ीं पांच कंपनियां आईं सामने 
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, एफआईए को इमरान खान से जुड़ी पांच कंपनियों के बारे में पता चला है। ये कंपनियां यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में हैं। जबकि, इमरान खान की ओर से  पाकिस्तानी चुनाव आयोग (ईसीपी) को सौंपी गई रिपोर्ट में इन कंपनियों का उल्लेख नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान ने दिया कानूनी कार्रवाई की चेतावनी 
इमरान खान को बुधवार को एफआईए की ओर से पहला नोटिस भेजा गया था। इसके बाद इमरान खान ने संघीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर दो दिन में नोटिस वापस लेने की चेतावनी दे दी है। खान ने कहा है कि मैं आपको उत्तर देने के लिए उत्तरदायी नहीं हूं। उन्होंने कहा है कि अगर दो दिन में नोटिस वापस नहीं लिया गया तो मैं आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। 

एफआईए के पास सबूत 
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एफआईए के पास इमरान खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। एजेंसी की ओर से तीसरा और अंतिम नोटिस अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। 


सलमान रुश्दी पर दिए बयान पर पूर्व पाक पीएम ने दी सफाई
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि सलमान रुश्दी की हत्या के प्रयास पर दिए गए मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। एक अखबार को साक्षात्कार देते हुए इमरान खान ने सलमान रुश्दी पर चाकू से हमले की निंदा की थी साथ ही कहा था कि लेखक के खिलाफ मुसलमानों का गुस्सा समझ में आता है, लेकिन हमले को सही नहीं ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed