फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan former air force officer now blaiming nsa ajit doval for provoking rebels in Pakistan

भारत पर भड़ास : एक पूर्व पाक सैन्य अधिकारी का डोभाल पर विद्रोहियों को भड़काने का आरोप

Wed, 25 Nov 2020 11:14 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 25 Nov 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
pakistan former air force officer now blaiming nsa ajit doval for provoking rebels in Pakistan
अजीत डोवाल - फोटो : social media

पाकिस्तान लगातार अपने देश में जारी राजनीतिक अंतर्विरोध और कश्मीर मुद्दे पर दुनियाभर में अलग-थलग पड़ने के बाद अब भारत पर भड़ास निकाल रहा है। पड़ोसी देश के एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल पर पाकिस्तान में विद्रोहियों को भड़काने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कहा, पश्तूनों व बलूचों का कर रहे इस्तेमाल
पाक के पूर्व सैन्य अधिकारी का कहना है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पश्तून ट्राइबल इलाकों और बलूचिस्तान में विद्रोही गुटों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान की सेना कश्मीर मुद्दे से दूर हो जाए और देश के आंतरिक मुद्दों में ही सिमट कर रह जाए।
विज्ञापन


'डोभाल्ड डर्टी वॉर' 
पाकिस्तान की वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी एयर वाइस मार्शल शहजाद चौधरी ने एक लेख लिखा है, जिसका शीर्षक  दिया है 'डोभाल्ड डर्टी वॉर'। 22 नवंबर को यह लेख छपा है, जिसमें ये सारे आरोप लगाए गए हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से यह आरोप उस समय लगाए गए हैं, जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वहां की सत्ता और सेना पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक सेना पर गंभीर आरोप
बता दें कि नवाज शरीफ जैसे बड़े राजनेताओँ ने पाकिस्तान में सेना के उच्च पदों पर बैठे लोगों पर चुनाव में हेराफेरी और लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उनकी बेटी मरियम नवाज ने भी सेना पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed