फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan forced deportation of Afghan refugees even after UN appeal

Afghan Refugee: UN की अपील के बाद भी शरणार्थियों पर जुल्म कम नहीं, अफगानों को भगाने के लिए पाक ने बढ़ाई फोर्स

Sat, 04 Nov 2023 06:26 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Nov 2023 06:26 AM IST
सार

तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान की अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए लगभग धमकी भरे लहजे में कहा कि दशकों से पाकिस्तान में रह रहे अफगान मूल के लोगों को उनके घरों से बेदखल करने का पाकिस्तान का फैसला एकतरफा और क्रूरतापूर्ण है।

विज्ञापन
Pakistan forced deportation of Afghan refugees even after UN appeal
Afghan refugees - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सहित दुनियाभर के देशों के अनुरोध को ठुकराते हुए लाखों अफगान शरणार्थियों के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाखों अफगान शरणार्थियों का भविष्य अधर में है। अगर वे पाकिस्तान में रुकते हैं, तो उन्हें गिरफ्तारी का डर है। अगर अफगानिस्तान जाते हैं, जो वहां उनका न घर है, न काम काज, लिहाजा भुखमरी से मारे जाने का डर है। बहरहाल, सामूहिक निष्कासन की योजना को तेजी से पूरा करने के लिए पाकिस्तान ने सीमा पर जांच केंद्र और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। वहीं, तालिबान ने पाकिस्तान से अफगानों पर क्रूरता बंद करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान की अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए लगभग धमकी भरे लहजे में कहा कि दशकों से पाकिस्तान में रह रहे अफगान मूल के लोगों को उनके घरों से बेदखल करने का पाकिस्तान का फैसला एकतरफा और क्रूरतापूर्ण है। पाकिस्तान को अपनी इस हरकत के नतीजों के बारे में भी सोचना चाहिए। पाकिस्तान में अफगान मूल के लोगों के घरों को तोड़ने और उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों से इतना ही कहेंगे कि कोई ऐसी भूल न करे, इसके नतीजे भुगतने होंगे।
विज्ञापन


तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र से मांगी मदद  
मुजाहिद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया कि पाकिस्तान को अफगानों पर अत्याचार करने से रोका जाए। अगर अफगानी मूल के लोगों को पाकिस्तान को निकालना भी है, तो उनके साथ सम्मान के साथ पेश आया जाए। इसके साथ ही मुजाहिद ने संयुक्त राष्ट्र से अफगानिस्तान लौट रहे शरणार्थियों को मदद देने की मांग की है। तालिबान के मुताबिक अकेले तोरखाम बॉर्डर से अब तक करीब 1.47 लाख लोग अफगानिस्तान में आ चुके हैं, इनमें से करीब 20,000 बृहस्पतिवार को आए जबकि, कुल 2 लाख से ज्यादा लोग पाकिस्तान छोड़कर अफगानिस्तान आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed