फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Floods: Rahul Gandhi expresses grief over loss of lives, UN chief visits Pakistan

Pakistan Floods: बाढ़ से जूझते पाकिस्तान के लिए राहुल गांधी ने जारी किया संदेश, यूएन प्रमुख दौरे पर पहुंचे

Fri, 09 Sep 2022 02:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Sep 2022 02:37 PM IST
सार

पाकिस्तान इन दिनों भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। मुल्क का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। देश में 3.3 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें सैकड़ों लोग जहां बेघर हो गए हैं वहीं देश को कम से कम 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Pakistan Floods: Rahul Gandhi expresses grief over loss of lives, UN chief visits Pakistan
पाकिस्तान में बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आयी बाढ़ को शुक्रवार को भयावह त्रासदी करार दिया और अपने परिवार के सदस्यों को खोने वालों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने ट्वीट किया, "पाकिस्तान में बाढ़ एक भयावह त्रासदी है। इससे प्रभावित लोगों के प्रति गहरी हमदर्दी है तथा अपने प्रिय जन को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।"

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान इन दिनों भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। मुल्क का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। इस विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 1391 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


गुटेरस पहुंचे पाकिस्तान
इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव एंटोनियो गुटेरस आज दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुनिया के अन्य राष्ट्रों से पाकिस्तान की मदद की अपील की। उन्होंने कहा, विनाशकारी बाढ़ के बाद पाकिस्तानी लोगों के साथ अपनी गहरी एकजुटता व्यक्त करने के लिए मैं पाकिस्तान आया हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बड़े पैमाने पर समर्थन की अपील करता हूं। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान यात्रा के दौरान गुटेरस प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वे नेशनल फ्लड रिस्पांस एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनएफआरसीसी) का भी दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


3.3 करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित
जलवायु परिवर्तन के कारण आई इस आपदा में 22 करोड़ की आबादी वाले देश में 3.3 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें सैकड़ों लोग जहां बेघर हो गए हैं वहीं देश को कम से कम 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, आप विनाश के स्तर पर भरोसा नहीं करेंगे। आप जहां तक देख सकते हैं, हर जगह पानी है। यह बिल्कुल समुद्र की तरह है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए नकद सहायता राशि बढ़ाकर 70 अरब पाकिस्तानी रुपये कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed