{"_id":"606cfdc4282cc972ba3d3052","slug":"pakistan-five-is-terrorists-arrested-from-mosque-for-distributing-hate-material-among-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मस्जिद से गिरफ्तार किए गए आईएस के पांच आतंकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: मस्जिद से गिरफ्तार किए गए आईएस के पांच आतंकी
Wed, 07 Apr 2021 06:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:03 AM IST
सार
- पांचों आतंकी मस्जिद में लोगों को घृणा फैलाने वाला साहित्य बांट रहे थे और उनसे चंदा जमा कर रहे थे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने एक मस्जिद से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी पंजाब राज्य में दबोचे गए ये आतंकी इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी संगठन के सदस्य हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पांचों आतंकी मस्जिद में लोगों को घृणा फैलाने वाला साहित्य बांट रहे थे और उनसे चंदा जमा कर रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के आतंक निरोधी विभाग (सीटीडी) को लाहौर की रक्षा आवासीय प्राधिकरण में भट्टा चौक के करीब एक मस्जिद में दाएश (द आईएसआईएस) के सदस्यों की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली थी। सीटीडी ने छापा मारकर पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीटीडी प्रवक्ता के मुताबिक, इन आतंकियों की पहचान नजीफउल्लाह, जिया उर रहमान, मुहम्मद इश्तियाक, अब्दुल रहमान बट और मलिक काशिफ के तौर पर की गई है। इनके कब्जे से 40 प्रतिबंधित किताबें, जुटाया गया चंदा और दाएश की दो रसीद बुक बरामद की गई हैं। रसीद बुक पर दाएश का लोगो छपा था। जब्त किताबों में ओसामा बिन लादेन पर लिखी गई एक किताब की 15 प्रतियां हैं। पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन