फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan finance ministry approves around USD 149 million for upcoming general elections

Pakistan: पाक सरकार ने आम चुनावों के लिए 42 अरब रुपये की दी मंजूरी, जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही

Fri, 21 Jul 2023 10:55 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

पाकिस्तान सरकार ने आगामी चुनाव कराने के लिए 42.528 अरब पाकिस्तानी रुपये (लगभग 149 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Pakistan finance ministry approves around USD 149 million for upcoming general elections
आटे के लिए लूटमार - फोटो : pti

विस्तार

पाकिस्तान में कुछ समय पहले अलग-अलग इलाकों से राशन की दुकानों पर लूटमार और आटे को लेकर हुई लड़ाइयों की खबरें सामने आई थीं। ये सब इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान सरकार नगदी संकट और वहां की जनता आर्थिक तंगी का सामना कर रही है। लेकिन एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान सरकार ने आगामी चुनाव कराने के लिए 42.528 अरब पाकिस्तानी रुपये (लगभग 149 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान चुनाव आयोग ने धन की मांग की थी
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कैबिनेट के आर्थिक समन्वय (ईसीसी) की बैठक की अध्यक्षता की और इस अरबों के चुनावी बजट को मंजूरी दी। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में चुनाव के लिए धन की मांग करने के अनुरोध के बाद वित्त मंत्री ने यह निर्णय लिया। 
विज्ञापन


ईसीपी ने ईसीसी को सूचित किया कि अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के अनुसार, वह अगले आम चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है और इस उद्देश्य के लिए, उसने पहले ही वित्त प्रभाग से धन के आवंटन के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि नेशनल असेंबली 12 अगस्त को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और आम चुनाव संविधान के अनुसार होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता इमरान खान पिछले साल अप्रैल में सदन से बाहर होने के बाद से ही शीघ्र चुनाव की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार इमरान समर्थकों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किए थे। 


पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी समय से ढहने की कगार पर है। 2022 की बाढ़ , अन्य चीजों के अलावा रूस- यूक्रेन युद्ध के कारण हुए बाहरी आर्थिक झटकों ने इसे कगार पर ला दिया। नवंबर 2022 में, आईएमएफ ने 2019 ईएफएफ के तहत धन के वितरण को रोकने का फैसला किया। पाकिस्तान लगातार आईएमएफ के सामने गिड़गिड़ाया तब जाके आईएमएफ ने पाकिस्तान के तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed