फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Federal Minister Ali Amin advised the people, says to avoid inflation, add less sugar in tea, eat less food

ऊटपटांग: पाकिस्तान के संघीय मंत्री की सलाह- महंगाई से बचने के लिए रोटियां कम खाएं, चाय में चीनी कम डालें

Tue, 12 Oct 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 01:36 AM IST
सार

पाकिस्तान सरकार द्वारा लागू नई कर नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए संघीय मंत्री अली अमीन गंडापुर ने पाक कब्जे वाले कश्मीर में एक सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के लोगों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग चाय में चीनी कम डालें और रोटियां कम खाएं।

विज्ञापन
Pakistan Federal Minister Ali Amin advised the people, says to avoid inflation, add less sugar in tea, eat less food
पाकिस्तानी मंत्री अली अमीन - फोटो : Facebook

विस्तार

पाकिस्तान में रुपये की कीमत में उछाल और हाल ही में सरकार द्वारा लागू नई कर नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में पाकिस्तान के संघीय मंत्री अली अमीन गंडापुर ने पाकिस्तान के लोगों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे चाय में चीनी कम डालें और रोटियां कम खाएं। अली ने यह बयान पाक कब्जे वाले कश्मीर में एक सभा में बोलते हुए दिया।

विज्ञापन


पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के संघीय मंत्री ने पाकिस्तान में महंगाई पर होने वाली बहस पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया कि यदि मैं चाय में चीनी के सौ दाने डालता हूं और नौ दाने कम डाल दूं, तो क्या वह कम मीठी हो जाएगी? उन्होंने कहा, क्या हम अपने देश के लिए, अपनी आत्मनिर्भरता के लिए इतनी सी कुर्बानी भी नहीं दे सकते? अगर मैं रोटी के सौ निवाले खाता हूं तो उसमे क्या नौ निवाले कम नहीं कर सकता हूं?
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस भाषण को शेयर कर लोग उनकी तीखी निंदा कर रहे हैं। हाल ही में, इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) के ही नेशनल असेंबली के सदस्य रियाज फतयाना ने भी ऐसी ही सलाह दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी किसी समय पाकिस्तान की जनता से कम रोटी खाने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाज शरीफ ने कहा था कमर कस लें, सिर्फ एक वक्त के खाने को तैयार हों
पाकिस्तान ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किया था तब पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि देश को अमेरिका और दुनिया के कई बड़े देशों की तरफ से आर्थिक पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने टीवी और रेडियों पर अपने संबोधन में कहा कि अपनी कमर कस लें और सिर्फ एक वक्त खाना खाने के लिए तैयार हो जाएं और इस परेशानी में मैं भी आपके साथ रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed