{"_id":"6286ac04823ee2796b7eb5b9","slug":"pakistan-eye-on-taliban-regime-over-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilawal in America: आतंक को लेकर अफगानिस्तान के तालिबान शासन पर पाक की नजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bilawal in America: आतंक को लेकर अफगानिस्तान के तालिबान शासन पर पाक की नजर
Fri, 20 May 2022 02:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क/अफगानिस्तान।
एजेंसी, न्यूयॉर्क/अफगानिस्तान।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 May 2022 02:14 AM IST
सार
बिलावल वर्तमान में अमेरिका में ‘ग्लोबल फूड सिक्योरिटी कॉल टू एक्शन’ पर मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के निमंत्रण पर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि के बीच पाकिस्तान को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन अपनी जमीन को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देने की अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा, नई सरकार की तालिबान पर नजर है।
विज्ञापन
बिलावल वर्तमान में अमेरिका में ‘ग्लोबल फूड सिक्योरिटी कॉल टू एक्शन’ पर मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के निमंत्रण पर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
इस बीच, सीएनएन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में जारी घटनाओं का पाकिस्तान में सीधा प्रभाव पड़ता है। बिलावल ने कहा हम काबुल में पैदा हो रहे मानवीय संकट के आलोक में कट्टर इस्लामवादियों से साझेदारी की वकालत करते रहेंगे। उन्होंने टीटीपी आतंकी गुट के कबाइली नेताओं की मांगों पर संघर्ष विराम को 30 मई तक बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
अमेरिका से द्विपक्षीय रिश्ते बढ़ाने पर जोर
बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से मुलाकात की और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने व द्विपक्षीय एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। ब्लिंकेन ने पाक में नई सरकार के साथ काम करने पर खुशी जताई।